मध्यप्रदेश: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रायसेन को दी बड़ी सौगात, दो साल में तैयार होगी रेल कोच फैक्ट्री

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रायसेन को दी बड़ी सौगात, दो साल में तैयार होगी रेल कोच फैक्ट्री
  • परियोजना से पूरा क्षेत्र बदल जाएगा- केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा प्रदेश में खूब आ रहे उद्योग
  • रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के उमरिया गांव में रविवार को ‘भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड’ (BEML) की रेल कोच इकाई का भूमि पूजनकिया। इस परियोजना का नाम ‘ब्रह्मा’ (बीईएमएल रेल हब फॉर मैन्युफैक्चरिंग) रखा गया है। कार्यक्रम का आयोजन औबेदुल्लागंज के दशहरा मैदान में हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विनिर्माण के लिए BEML रेल हब में नेक्स्टजेन रोलिंग स्टॉक फैक्ट्री के ‘भूमि पूजन’ समारोह में भाग लिया।

परियोजना के तहत पहले चरण में हर साल 125 से 200 रेल कोच तैयार होंगे, जबकि अगले पांच सालों में उत्पादन क्षमता बढ़ाकर 1100 कोच प्रतिवर्ष करने का टारगेट है। इस परियोजना से आसपास के इलाकों के करीब 5 हजार लोगों के रोजगार मिलने का अनुमान है साथ ही आसपास के क्षेत्रों का औद्योगिक विकास तेज होगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा पहलगाम की घटना के बाद उन्होंने मान लिया था कि भारत शांत बैठ जाएगा। प्रधानमंत्री का संकल्प था कि हम इसका मुंह तोड़ जवाब देंगे। ऐसी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी कि धर्म पूछकर मारेंगे। हम किसी की हत्या में विश्वास ही नहीं करते हैं। हमने ठान लिया था कि हम धर्म पूछकर नहीं मारेंगे हम उनका कर्म देखकर मारेंगे और हमने कर्म देखकर मारा।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "यह हम सबका सौभाग्य है, रेल कोच की फैक्ट्री बनना, यह बड़ी बात है। मैं रक्षा मंत्री, रेल मंत्री का धन्यवाद करता हूं।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश में रेल कोच फैक्ट्री के भूमिपूजन पर कहा, "भारत सरकार, रक्षा मंत्री का बहुत-बहुत धन्यवाद। 1800 करोड़ रुपए का यह संयंत्र लगेगा, जिसमें, मेट्रो, वंदे भारत, रेल कोच डिजाइिंग जैसे कई काम होंगे। इससे कई लोगों को रोजगार मिलेगा।

Created On :   10 Aug 2025 4:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story