- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रायसेन
- /
- सोयाबीन फसल में हरी इल्ली नियंत्रण...
सोयाबीन फसल में हरी इल्ली नियंत्रण के लिए किसान भाइयों को सलाह!

डिजिटल डेस्क | रायसेन किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग द्वारा सोयाबीन फसल में हरी इल्ली नियंत्रण के लिए किसान भाईयों को सलाह दी गई है।
कृषि विभाग के संयुक्त संचालक श्री बीएल बिलैया ने जानकारी देते हुए बताया कि देरी से पकने वाली सोयाबीन की कुछ किस्मों एवं वर्तमान में फूल आने वाली फसल में इल्लियों द्वारा फूलों को खाने से सोयाबीन फसल में फली कम लगने की स्थिति बनती है।
इल्ली से बचाव हेतु लेम्बडा सायहलोथ्रिन 4.90 सी.एस. (300 मिली.ध्हे.) या इंडोक्साकर्ब 15.8 ई.सी. (333 मी.ली.ध्हेक्ट.) या फ्लुबेडियामाईड 39.35 एस.सी. (150 मिली./हेक्ट.) की दर से किसी एक कीटनाशक दवा का प्रयोग 500-600 लीटर पानी में घोल बनाकर प्रति हेक्टर छिड़काव करें।
Created On :   25 Aug 2021 3:56 PM IST
Next Story












