बेरोकटोक जारी है बाहरी लोगों का शहर में प्रवेश

सार्वजनिक स्थलों में नहीं हो रही कोरोना टेस्टिंग बेरोकटोक जारी है बाहरी लोगों का शहर में प्रवेश


डिजिटल उमरिया। जिले में कोरोना की तीसरी लहर तेजी से पांव पसार रही है। हर दिन डेढ़ दर्जन से अधिक मरीज मिल रहे हैं। बुधवार को ही ६७ लोगों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद उन्हें आइसोलेट किया गया। मरीजों की संख्या रिकार्डतोड़ २५७ पहुंच गई है। फिर भी मैदानी स्तर पर लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे। बगैर मास्क आवाजाही हो या फिर कोरोना की जांच दोनों में कोताही बरती जा रही है। चंद रोज पहले कलेक्टर ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर बाहरी लोगों को चिन्हित कर टेस्टिंग कराने के निर्देश दिए थे। आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने औपचारिकता की और नाम मात्र के सैम्पल लेने के बाद अब स्टेशन में खाली काउंटर लगा हुआ है। यही हाल बस स्टैंड व अन्य भीड़ भीड़ वाले शासकीय स्थलों का है। एक तरफ कलेक्टर दिन रात सड़कों में घूमकर कोरोना रोकने में जुट हुए हैं। दूसरी तरफ लापरवाह लोग व सिस्टम प्रशासन मंशा पर पानी फेर रहे हैं।
बस स्टैंड का भी यही हाल
यही हाल बस स्टैंड परिसर का भी है। यहां हर रोज तकरीबन आधा सैकड़ा बसें ठहरती हैं। उमरिया से लेकर कटनी, जबलपुर, रीवा, शहडोल के लिए सैकड़ों की संख्या में यात्री पहुंचते हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वर्तमान में यहां कोई सुविधा मौजूद नहीं है। पिछले दिनों कोरोना को रोकने कलेक्टर ने भीड़ भीड़ वाले सार्वजनिक स्थलों में कोरोना टेस्टिंग के लिए दिशा निर्देश दिए थे। यात्रियों के मुताबिक अभी तक यहां एक भी दिन जांच नहीं हुई। न ही बसों में सफर करने वाले लोगों की जांच हुई।
६७ मरीज मिले पाजीटिव, २५७ कुल केस
जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को आई रिपोर्ट में 67 कोरोना पाजीटिव चिन्हित किए गए हैं। जिसमें जिले के शहरी क्षेत्र में 22 महिला पुरूष,  पाली विकासखण्ड के 23 पुरूष महिला, मानपुर विकासखण्ड के 12 पुरूष महिला, करकेली विकासखण्ड में 10 पुरूष महिला, शामिल है। जिले में वर्तमान में 257 मरीज एक्टिव है जिसमें 19 मरीजों का विभिन्न सेंटरों में ईलाज किया रहा है वहीं 238 मरीजों को होम आईसोलेशन में रखा गया है।  19 जनवरी को 19 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। 19 जनवरी को 981 व्यक्तियों के सैम्पल एकत्र किए गए। इसी तरह 23 मार्च से लेकर आज दिनांक तक 260444 व्यक्तियों के सेंपल लिए गए जिसमें 252251 सेंपल निगेटिव प्राप्त हुए है।
जिले का कोरोना अपडेट
 नए केस         :     ४१
 डिस्चार्ज        :     ०६
 आज मृत्यु     :     ००
 अस्पताल भर्ती     :    २१
 घर में आइसालेट     :    १८९
 कुल सक्रिय     :     २१०
इनका कहना है -
हम कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लगातार टेस्टिंग क्षमता को बढ़ा रहे हैं। प्रतिदिन ९५० का लक्ष्य हासिल किया जा रहा है। लोगों को जागरूक कर प्रेरित भी कर रहे हैं।
डॉ. आरके मेहरा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी उमरिया।

 

Created On :   20 Jan 2022 3:58 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story