भूमि सुधार एवं मेढबंधान से किसानों की जमीन उपजाऊ बनेगी कलेक्टर ने झिलमिला में भूमि सुधार एवं मेढ बंधान कार्यों का किया निरीक्षण

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
भूमि सुधार एवं मेढबंधान से किसानों की जमीन उपजाऊ बनेगी कलेक्टर ने झिलमिला में भूमि सुधार एवं मेढ बंधान कार्यों का किया निरीक्षण

डिजिटल डेस्क, डिंडोरी। कलेक्टर श्री बी. कार्तिकेयन ने मंगलवार को ग्राम पंचायत झिलमिला जनपद पंचायत अमरपुर में भूमि सुधार एवं मेढ बंधान की कार्य योजना के अंतर्गत किये जा रहे भूमि सुधार कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने भूमि सुधार के कार्यों को गुणवत्तापर्वूक पूरा करने के निर्देश दिए। भूमि सुधार एवं मेढ बंधान से किसानों की भूमि उपजाऊ बनेगी और किसान 12 महीने फसलों की पैदावार कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों को मक्का, सब्जी, धान इत्यादि फसल तैयार करने की नई तकनीकि के बारे मे बताया जाए। किसानों को व्यावसायिक फसलों की पैदावार करने के लिए प्रेरित करें। जिससे किसान इन फसलों से अच्छा खासा मुनाफा कमा सकें। कलेक्टर ने किसानों को कृषि उपकरण देने की बात कही। उन्होंनें इस अवसर पर तालाब निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। तालाब में जल-भराव करने के लिए तालाब का गहरीकरण करने के निर्देश दिए। जल भराव से खेतों में सिंचाई होगी और इसका लाभ किसानों को मिलेगा। उन्होंने किसानों के लिए वर्मी कम्पोस्ट बनाने के निर्देश भी दिए हैं। नवीन तालाब का निरीक्षण किया गया:- कलेक्टर ने स्वच्छ भारत मिशन मनरेगा के तहत ग्राम पंचायत झिलमिला में निर्माण किये गए नवीन तालाब का निरीक्षण किया। तालाब का निर्माण 13 लाख 78 हजार की लागत से किया जा रहा है। कलेक्टर ने तालाब का निर्माण गुणवत्तापूर्वक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। तालाब का गहरीकरण भी किया जायेगा, इससे तालाब में जल भराव की क्षमता बढेगी। इससे किसानों के खेतों में सिंचाई होगी। लोगों को निस्तार के लिए पानी मिलेगा। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा, कार्यपालन यंत्री आरईएस श्री बघेल, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ए.एस. कुसराम, परियोजना अधिकारी मनरेगा श्री चाडार सहित जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Created On :   28 Oct 2020 8:58 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story