बांधवगढ़ में तीन माह के शावक का शव मिला - नर बाघ के हमले की आशंका                

Three-month-old cubs body found in Bandhavgarh - fear of male tiger attack
बांधवगढ़ में तीन माह के शावक का शव मिला - नर बाघ के हमले की आशंका                
बांधवगढ़ में तीन माह के शावक का शव मिला - नर बाघ के हमले की आशंका                

 डिजिटल डेस्क उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बुधवार को तीन माह के शावक का शव मिला है। खितौली कोर एरिया में गश्ती दल सुबह भृमण कर रहा था तभी एक नाले के पास दुर्गन्ध मिली। तलाश करने पर मृत शावक दिखाई दिया। घटना की खबर लगते है बांधवगढ़ डायरेक्टर विन्सेन्ट रहीम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे। मौका मुआयना करते हुए शव को कब्जे में ले लिया। शावक के शरीर का पिछला हिस्सा सडऩे लगा था। संभव है इसकी मौत 2-3 दिन पूर्व हुई होगी। जाँच के दौरान गले में बाघ से लड़ाई के निशान मिले है। समीप ही एक चीतल का ढांचा मिला है। प्रबंधन ने आशंका जाहिर की है कि म्रत शावक की माँ ने चीतल का शिकार किया होगा। शिकार खाते समय किसी नर बाघ ने उन पर हमला किया। इसी लड़ाई में शावक की मौत हुई। फिलहाल घटना के बाद रेंज में बाघिन और हमलावर बाघ की तलाश की जा रही है। बीटीआर डायरेक्टर विंसेंट रहीम का कहना है शावक पर किसी नर बाघ ने हमला किया है। गले में चोट व समीप चीतल का ढांचा देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है। सीधी से चिकित्सक को बुलाकर शव परीक्षण कराया गया है। खितौली में बाघ और बाघिन की तलाश की जा रही है।
 

Created On :   9 April 2020 2:17 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story