- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- उमरिया
- /
- चरवाहे पर बाघ का हमला, बरबसपुर...
चरवाहे पर बाघ का हमला, बरबसपुर मेेंं किया बछड़े का शिकार , पेड़ पर मिला आधा शरीर

डिजिटल डेस्क उमरिया । धमोखर बफर जोन में बाघ की दमदार उपस्थिति दर्ज हो रही है। सप्ताहभर के भीतर दूसरी बार एक चरवाहा बाघ के निवाला बनने से बच गया। रविवार को धमोखर रेंज के सकरिया बीट पी-178 किरकोटहाहार में सहदेव पिता मिक्खू बैगा (42) मवेशी निवासी कुदरीटोला चराने गया हुआ था। शाम को तकरीबन 3-4 बजे घनी झाडिय़ों के बीच वह सीधे टाईगर के नजदीक पहुंच गया। बाघ ने हमला कर उसके दाहिने पैर में पंजा मार दिया। नाखून लगने से वह चोटिल हो गया। गनीमत रही कि अन्य साथियों ने शोर शराबा कर बाघ को जंगल में खदेड़ा। घटना की सूचना वन विभाग को दी। रेंजर व्हीएस श्रीवास्तव ने बताया शाम को सूचना पर हमने घायल को अस्पताल भर्ती कराया है। पैर में चोट आई है। प्राथमिक तौर पर एक हजार की तात्कालिक सहायता दी गई है। गश्त बढ़ा दी गई है। सुबह से बाघ की पहचान कर सर्चिंग अभियान चलाएंगे।
इधर, बरबसपुर में पेड़ पर अधखाया मिला बछड़ा, तेंदुए का निवाला बनने की आशंका
बिरसिंहपुर- बरबसपुर गांव में एक बछड़ा हिंसक प्राणी का निवाला बन गया। गांव के निर्मल कुमार पिता भईया लाल महरा ने बताया सुबह गाय व बछड़े को चरने के लिए जंगल की तरफ छोड़ा था। जंगल में बांध के पास मवेशी घूम रहे थे। इसी दौरान मवेशी पानी पीने बांध की तरफ गए। तभी बछड़ा मां से अलग हो गया। इस बात की जानकारी लगने पर पशु पालकों ने उसकी तलाश की। बांध के पास ही एक पेड़ में मृत हालत में दिखा। उसके पेट का हिस्सा जंगली जानवर द्वारा खाया हुआ था। घटना की जानकारी वन विभाग को दी गई। पाली रेंजर ने बताया बेली गांव की तरफ वन्यजीवों का मूवमेंट है। इस क्षेत्र में तेंदुए इसके पूर्व भी दिखे हैं।
Created On :   3 Aug 2020 4:02 PM IST