- Dainik Bhaskar Hindi
- Hockey
- tokyo olympics hockey Madhya Pradesh hockey player Vivek Sagar India beat argentina hockey
दैनिक भास्कर हिंदी: एक हाथ से हॉकी खेलता है MP के इटारसी का ये खिलाड़ी, टोक्यो ओलपिंक में अर्जेंटीना के खिलाफ इंडिया को दिलाई जीत

हाईलाइट
- टोक्यो ओलपिंक में खेल रहे हैं इटारसी के विवेक सागर
- टोक्यो ओलपिंक में अर्जेटीना के खिलाफ इंडिया को दिलाई जीत
- एक हाथ से भी हॉकी खेल लेते हैं विवेक सागर
डिजिटल डेस्क, इटारसी। टोक्यो में चल रहे ओलंपिक के हॉकी मुकाबले में अर्जेंटीना को भारत ने हराने में कामयाबी हासिल की है। इस जीत में मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले के इटारसी के रहने वाले विवेक सागर की बड़ी भूमिका है। विवेक सागर ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें एक हाथ से हॉकी खेलने में महारत हासिल है। विवेक सागर के हॉकी खेलने से जुड़ा एक रोचक वाक्या है, जो कुछ साल पुराना है जब विवेक भोपाल के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में अभ्यास कर रहे थे तभी उनके बाएं कंधे में चोट लग गई थी, यह चोट बहुत गंभीर थी। तब मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी के मुख्य कोच अशोक ध्यानचंद ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया और इलाज कराया।
बताते हैं कि विवेक सागर को लगी चोट के कारण उनका खेलना मुश्किल हो गया था और विवेक को भोपाल से वापस इटारसी लौटना पड़ा था, मगर वह शांत नहीं बैठा और मैदान में उतर कर लगातार अभ्यास करने लगा। डॉक्टरों ने सलाह दी थी कि विवेक बाएं हाथ पर ज्यादा जोर न दें इस बात से अशोक ध्यानचंद भी बाकी वाकिफ थे, इसलिए उन्होंने विवेक को दाएं हाथ से हॉकी खेलने के लिए कहा और उसका बाएं हाथ को बांध देते थे। इस तरह वह सिर्फ दाएं हाथ से हॉकी खेलता और लगातार अभ्यास करने के बाद उसे दाएं हाथ से हॉकी खेलने में महारत हासिल हो गई। अशोक ध्यानचंद का कहना है कि विवेक को चोट गंभीर थी और कुछ भी हो सकता था, मगर उसने हिम्मत नहीं हारी अपना इलाज कराया और वह फिर मैदान पर लौटा। विवेक जैसे बड़े जिगर वाले खिलाड़ी ही यह करिश्मा कर सकते हैं।
टोक्यो ओलिंपिक की टर्फ पर भारत ने डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज की है। भारत ने अपनी आक्रामक हॉकी के दम पर रियो ओलिंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट को 1 के मुकाबले 3 गोल से करारी शिकस्त दी। अर्जेंटीना को हराने के बाद भारत अपने ग्रुप की टॉप 2 टीमों में शामिल है। भारत की इस जीते के हीरो तीन खिलाड़ी थे। विवेक सागर, वरूण कुमार और हरमन। इस मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन के खिलाफ 2 मिनट के अंदर 2 गोल दागकर भारत ने मुकाबला अपने नाम किया। भारत के लिए 58वें मिनट में विवेक ने गोल दागा, जबकि 59 मिनट में हरमन ने गोल दागकर। भारत की जीत पूरी तरह से पक्की कर दी।
रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय: वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने 4 रनों से जीत लिया
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के स्पोर्ट ऑफिसर श्री सतीश अहिरवार ने बताया कि राजस्थान के सीकर में वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज पहला मैच आरएनटीयू ने 4 रनों से जीत लिया। आज आरएनटीयू विरुद्ध जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर के मध्य मुकाबला हुआ। आरएनटीयू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। आरएनटीयू के बल्लेबाज अनुज ने 24 बॉल पर 20 रन, सागर ने 12 गेंद पर 17 रन और नवीन ने 17 गेंद पर 23 रन की मदद से 17 ओवर में 95 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीवाजी यूनिवर्सिटी की टीम निर्धारित 20 ओवर में 91 रन ही बना सकी। आरएनटीयू के गेंदबाज दीपक चौहान ने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट, संजय मानिक ने 4 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट और विशाल ने 3 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच आरएनटीयू के दीपक चौहान को दिया गया। आरएनटीयू के टीम के कोच नितिन धवन और मैनेजर राहुल शिंदे की अगुवाई में टीम अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही है।
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ब्रह्म प्रकाश पेठिया, कुलसचिव डॉ. विजय सिंह ने खिलाड़ियों को जीत की बधाई और अगले मैच की शुभकामनाएं दीं।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: Tokyo olympic 2020: हॉकी में भारत का विजयी आगाज, न्यूजीलैंड को 3-2 से रौंदा
दैनिक भास्कर हिंदी: टोक्यो ओलंपिक 2020: 40 साल बाद टूटेगा सूखा! हॉकी टीम से फिर सोना जीतने की उम्मीद
दैनिक भास्कर हिंदी: टोक्यो ओलंपिक के लिए चुनी गई मध्य रेलवे की चार महिला हॉकी खिलाड़ी
दैनिक भास्कर हिंदी: ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता हॉकी टीम के खिलाड़ी रविंदर पाल का कोरोना वायरस से निधन