Hockey Asia Cup: हॉकी एशिया कप में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी, कजाकिस्तान को 15-0 से दी मात, लगातार तीसरी जीत की दर्ज

- बिहार के राजगीर में खेला जा रहा हॉकी एशिया कप
- भारत ने पूल-ए का अपना आखिरी मैच भी जीता
- कजाकिस्तान को बड़े अंतर से हराया
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार के राजगीर में खेले जा रहे हॉकी एशिया कप 2025 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। टीम ने सोमवार को खेले गए मैच में कजाकिस्तान को 15-0 के विशाल अंतर से हराया। मैच भारत के लिए अभिषेक, सुखजीत और जुगराज ने गोल की हैट्रिक लगाई। अभिषेक ने जहां 4 गोल किए, वहीं सुखजीत व जुगराज ने 3-3 गोल दागे। इनके अलावा रजिंदर सिंह, हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, संजय और दिलप्रीत सिंह ने 1-1 गोल किया। सुखजीत को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।
भारत सुपर-4 में पहले ही बना चुका जगह
भारत पहले ही टूर्नामेंट के सुपर-4 राउंड में जगह बना चुका है। रविवार को जापान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में जीत हासिल कर टीम इंडिया ने अगले राउंड के लिए क्वालिफाई किया था। इससे पहले भारत ने पूल-ए के अपने पहले मुकाबले में चीन को हराया था। इस पूल से चीन ने भी सुपर-4 में जगह बना ली है। पूल-बी से मलेशिया और साउथ कोरिया ने अगले राउंड में एंट्री की।
आखिरी क्वार्टर में भारत ने दागे 4 गोल
भारतीय टीम ने खेल के पहले क्वार्टर में तीन गोल दागे। इसके बाद के तीन क्वार्टर में टीम ने 4-4 गोल किए। आखिरी क्वार्टर में टीम से चार गोल हुए। जुगराज, संजय, दिलप्रीत और अभिषेक ने 1-1 गोल किया। इसी के साथ भारत ने 15-0 के बड़े अंतर से अपना आखिरी पूल मैच भी जीत लिया।
दोनों टीमों की स्टार्टिंग-11
भारत - हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), दिलप्रीत सिंह, जरमनप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, मनदीप सिंह, कृष्ण बहादुर पाठक (गोलकीपर), जुगराज सिंह, सुखजीत, संजय, रजिंदर सिंह।
सब्स्टिट्यूट्स - अभिषेक, सुमित, राज कुमार पाल, अमित रोहिदास, विवेक सागर, सूरज कर्केरा (गोलकीपर), शिलानंद लाकड़ा।
कजाकिस्तान - यरकेबुलान दयुसेबेकोव (कप्तान), अरसन जहानत, अगिमताय डुसेंगजी, मक्सत झोकेबायव, बबितोव जंगेज, दानियार यराली, रुस्तम यस्तमेसोव, अल्तिनबेक ऐतकालियेव, अमन येलुबायेव, यरजान येलीबायेव (गोलकीपर), मगझन नुरमाम्बेत।
सब्स्टिट्यूट्स - दरखान नुरबातर, नुरम कारिकुल, येरबोलात बाकदाउलेतोव, रासुल दुईसेनगाजी, येवजेनिय अशगरिन, खामित अबिलाय (गोलकीपर), अरनूर दाउतालियेव।
Created On :   1 Sept 2025 10:39 PM IST