- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- पुणे
- /
- कागजों पर सिमटी अन्नासाहेब मगर...
Pune News: कागजों पर सिमटी अन्नासाहेब मगर स्टेडियम स्पोर्ट्स क्लब योजना

- खिलाडियों की अपेक्षाएं और प्रशासनिक चुप्पी
- डेढ साल बाद भी शासन स्तर पर निर्णय लंबित
भास्कर न्यूज, पिंपरी-चिंचवड। पिंपरी-चिंचवड शहर का पहला बहुउद्देशीय स्पोर्ट्स क्लब नेहरूनगर स्थित अण्णासाहेब मगर स्टेडियम पर बनाने का निर्णय मनपाने लिया है। वास्तव में मनपा का यह निर्णय केवल कागजों पर ही रहा है। मनपा द्वारा घोषित इस महत्वाकांक्षी परियोजना के संबंध में अभी तक कोई हलचल शुरू नहीं हुई है, जिससे शहर के खिलाडियों में नाराजगी की लहर है। खिलाडी यह सवाल उठा रहे हैं कि विज्ञापन में दिखाई गई परियोजना वास्तव में कब उतरेगी?
पिंपरी-चिंचवड मनपा ने डेक्कन जिमखाना की तर्ज पर पिंपरी-चिंचवड स्पोर्ट्स क्लब बनाने का निर्णय लिया था। यह निर्णय शहर के खेल विकास को एक नया मोड देने वाला साबित होने वाला था। इसके पीछे महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के सहयोग से स्टेडियम का विकास करके खेल, संस्कृति और मनोरंजन के क्षेत्र में नए अवसर पैदा करने का लक्ष्य रखा गया था। हालांकि, घोषणा को डेढ साल बीत जाने के बाद भी शासन स्तर पर निर्णय लागू नहीं होने के कारण परियोजना ठप पडी है। परियोजना के लिए कोई निविदा, नक्शा तैयारी या प्रशासनिक मंजूरी की प्रक्रिया नहीं हुई है।
यह परियोजना अण्णासाहेब मगर स्टेडियम की 26 एकड जगह पर होगी। इसमें पूरे स्टेडियम का आधुनिकीकरण किया जाएगा। यहां खेल और मनोरंजन का एकत्रित केंद्र तैयार किया जाएगा। इससे पिंपरी-चिंचवड शहर को सर्वसमावेशक ऐसा स्वतंत्र खेल संकुल मिलेगा। इससे शहर के बाहर अभ्यास के लिए जाने वाले खिलाडियों को अच्छी सुविधा मिलेगी। खिलाडियों, नागरिकों और खेल संगठनों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
एक ही छत के नीचे शॉपिंग माल्स, होटल्स, क्लब हाउस, खेल अकादमी जैसी सुविधाएं निर्मित होंगी। स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट, स्क्वैश कोर्ट, टेनिस कोर्ट, स्विमिंग पूल, जॉगिंग ट्रैक, बच्चों के खेलने के लिए स्वतंत्र जगह, व्यायामशाला, स्वास्थ्य क्लब, फिटनेस सेंटर जैसी सुविधाएं वहां उपलब्ध होंगी। सामाजिक कार्यक्रमों के लिए बैंक्वेट हाल, मीटिंग रूम्स, बिजनेस सेंटर, कार्ड रूम, रेस्टोरेंट व कैफे बनाए जाएंगे। खिलाडियों और मान्यवर व्यक्तियों के रहने की भी यहां व्यवस्था होगी।
शहर में क्रिकेट, जिमनास्टिक्स, स्विमिंग, टेनिस, रोल बाल आदि खेलों की ओर आकर्षित होने वाले खिलाडियों की संख्या अधिक है। यह अनुपात दिन-ब-दिन बढता जा रहा है। इसलिए बडे खेल केंद्र की आवश्यकता कई वर्षों से व्यक्त हो रही है। लेकिन इस आवश्यकता को पूरा करने वाली परियोजना के केवल कागजों पर रहने के कारण खेल क्षेत्र का विकास रुका हुआ है।
खिलाडियों की अपेक्षाएं और प्रशासनिक चुप्पी
मनपा ने जब यह परियोजना घोषित की थी, तब शहर के खेल संगठनों और खिलाडियों में आशा का माहौल बन गया था। लेकिन प्रत्यक्ष कामकाज शुरू न होने के कारण अब परियोजना के बारे में अनिश्चितता बढ गई है। शासन या मनपा द्वारा ठोस भूमिका न लेने के कारण खेल क्षेत्र का विकास थम गया है।
सुविधाओं के अभाव के कारण पिंपरी-चिंचवड शहर के कई खिलाडी पुणे में प्रशिक्षण के लिए जाते हैं। शहर में उत्कृष्ट स्पोर्ट्स क्लब होने पर उत्कृष्ट प्रशिक्षण, स्पर्धा व सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो जातीं।
- सुमेध खंडारे, खिलाडी
स्पोर्ट्स क्लब का प्रस्ताव राज्य शासन के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है। अभी तक इस संबंध में निर्णय नहीं लिया गया है। शासन के पास लगातार फॉलो अप शुरू है।
- पंकज पाटील, उप आयुक्त, खेल विभाग, मनपा
Created On :   17 Nov 2025 5:27 PM IST












