- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- पुणे
- /
- टीसीएस को श्रम आयुक्त कार्यालय का...
Pune City News: टीसीएस को श्रम आयुक्त कार्यालय का कारण बताओ नोटिस

भास्कर न्यूज, पुणे। आईटी क्षेत्र की कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) द्वारा की गई कर्मचारी कटौती के मामले में श्रम आयुक्त कार्यालय ने नोटिस जारी किया है। कंपनी से इस कटौती पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। नोटिस के माध्यम से टीसीएस से विभिन्न प्रकार की जानकारी मांगी गई है, जिसमें कंपनी की स्थापना, उत्पादन और पंजीकरण संबंधी दस्तावेज शामिल हैं। जिस कर्मचारी को हटाया गया, उसकी भर्ती की तारीख, पद और अंतिम वेतन का विवरण भी मांगा गया है। इस मामले की अगली सुनवाई 18 नवंबर को होनी है।कर्मचारी संगठन 'नैसेंट इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एम्प्लॉइज सीनेट' ने जुलाई में दावा किया था कि टीसीएस अपने कुल कर्मचारियों में से 12 हजार कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। संगठन ने यह भी दावा किया था कि इसमें टीसीएस के पुणे कार्यालय में कार्यरत 2,500 कर्मचारियों का समावेश है। इस मामले में संगठन ने श्रम आयुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में यह दावा किया गया था कि टीसीएस ने अवैध तरीके से कर्मचारी को काम से निकाला है।
श्रम उपायुक्त निखिल वालके ने टीसीएस को 'कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस संबंध में कंपनी के प्रतिनिधि से संपर्क करने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। एनआईटीईएस ने दावा किया है कि टीसीएस से हटाए गए कर्मचारियों की कई शिकायतें आई हैं। संगठन ने कहा है कि टीसीएस के विभिन्न स्थानों के कार्यालयों से कर्मचारियों की छंटनी जारी है। कर्मचारियों पर दबाव डालकर ज़बरदस्ती इस्तीफ़े लिए जा रहे हैं। साथ ही, कर्मचारियों को काम से हटाते समय कोई मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा है। संगठन इन कर्मचारियों को न्याय दिलाने के लिए प्रयास कर रहा है।
टीसीएस के खिलाफ एक कर्मचारी की शिकायत आई थी। कर्मचारी कटौती के मामले में कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इस मामले की अगली सुनवाई 18 नवंबर को होगी।
-श्रम उपायुक्त निखिल वालके
Created On :   17 Nov 2025 3:06 PM IST












