Hockey Asia Cup 2025: एशिया कप खेलने भारत नहीं आएगी पाकिस्तान टीम, सुरक्षा को लेकर जताई चिंता

एशिया कप खेलने भारत नहीं आएगी पाकिस्तान टीम, सुरक्षा को लेकर जताई चिंता
  • भारत में 27 जुलाई से 7 अगस्त तक खेला जाएगा एशिया कप
  • पाकिस्तान टीम ने भारत आने से किया इनकार
  • भारत सरकार ने पाकिस्तान हॉकी टीम को दी थी इजाजत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान हॉकी टीम अगले महीने भारत की मेजबानी में होने वाले एशिया कप में भाग नहीं लेगी। पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) को इसकी जानकारी दी। पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन ने कहा कि उसने भारत में मौजूदा हालात और सुरक्षा चिंताओं के चलते यह फैसला लिया है। एशिया कप 27 अगस्त से 7 सितंबर तक बिहार के राजगीर स्टेडियम में खेला जाएगा।

इससे PHF प्रमुख तारिक बुगती ने बताया कि हमारे खिलाड़ी भारत में होने वाले एशिया कप में हिस्सा लेने के लिए उत्सुक नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि FIH और AHF को यह तय करना है कि टूर्नामेंट और पाकिस्तान के मैचों को लेकर क्या करना है। यह टूर्नामेंट वर्ल्ड कप का क्वालिफिकेशन भी है।

टीम की सुरक्षा की क्या गारंटी?

पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन प्रमुख ने यह भी सवाल उठाया कि भारत में उनकी टीम की सुरक्षा की क्या गारंटी है। भारतीय हॉकी संघ हमको बताए कि हमारे खिलाड़ियों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी। हालांकि पाकिस्तान सरकार की तरफ से इस मुद्दे पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

इससे पहले भारत सरकार ने पाकिस्तान हॉकी टीम को भारत में एशिया कप खेलने की इजाजत दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय खेल मंत्रालय ने कहा था कि हम किसी भी मल्टीनेशनल चैंपियनशिप में भारत में खेलने वाली किसी भी टीम के खिलाफ नहीं है। द्विपक्षीय सीरीज की बात अलग है।

वीमेंस वर्ल्ड कप में भाग लेने नहीं आएगी पाकिस्तान टीम

इस साल भारत में होने वाले महिला वनडे वर्ल्ड कप में भाग लेने के लिए पाकिस्तान टीम भारत नहीं आएगी। इसके चलते पाकिस्तान के सभी मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे। इससे पहले इंडियन मेंस टीम ने इस साल फरवरी-मार्च में हुई चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर दिया था। भारत ने टूर्नामेंट के अपने सभी मैच न्यूट्रल वेन्यू दुबई में खेले थे।

Created On :   21 July 2025 8:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story