Men's Hockey Asia Cup 2025: क्या एशिया कप के लिए भारत आएगी पाकिस्तानी हॉकी टीम? पहलगाम हमले के बाद रद्द किया वीजा

क्या एशिया कप के लिए भारत आएगी पाकिस्तानी हॉकी टीम? पहलगाम हमले के बाद रद्द किया वीजा
  • इस साल 29 अगस्त से 7 सितंबर तक भारत में खेला जाएगा पुरुष हॉकी एशिया कप
  • बिहार के राजगीर शहर में होगा इस टूर्नामेंट का आयोजन
  • अगले साल आयोजित होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप के लिहाज से जरूरी है ये टूर्नामेंट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के मशहूर पर्यटक स्थल पहलगाम में बीते मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले का असर राजनीती से लेकर खेलों तक होता जा रहा है। पहलगाम में हुए नरसंहार के बाद भारत सरकार पाकिस्तान के खिलाफ काफी सख्त रूप अपना रही है। सरकार ने पहले सिंधु जल समझौता तोड़ दिया। वहीं, उसके बाद पाकिस्तानी नागरिकों का विजा रद्द कर उन्हें देश छोड़ने का आदेश दिया। इसके बाद से इस साल होने वाले हॉकी एशिया कप में पाकिस्तान की मौजूदगी पर सवाल खड़े होने लग गए हैं।

दरअसल, पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 भारत की मेजबानी में बिहार के राजगीर में खेला जाने वाला है। इस बड़े टूर्नामेंट में भारत के अलावा पाकिस्तान, साउथ कोरिया, मलेशिया, चीन और जापान हिस्सा लेंगे। लेकिन पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करने के बाद इसके आयोजन पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि पाकिस्तानी खिलड़ियों के भारत आने पर संदेह जताई जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों का भारत आना लगभग असंभव दिखाई पड़ रहा है।

इस विषय पर मीडिया से बात करते हुए इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि फिलहाल वह इंतजार करेंगे और देखेंगे कि अगले कुछ महीनों में स्थिति कैसी रहती है। उनका मानना है कि इस विषय पर अभी फैसला लेना जल्दबाजी होगी। हालांकि, उन्होंने इस बात की पुष्टी की है कि सरकार जो भी फैसला करेगी वह उसका पालन करेंगे। अब देखना ये होगा कि क्या भारत सरकार इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तानी खिलाड़ियों को वीजा देती है या फिर इस टूर्नामेंट का आयोजन किसी न्यूट्रल वेन्यू पर किया जाएगा।

क्यों जरूरी है हॉकी एशिया चैंपियनशिप?

जानकारी के लिए बता दें, हॉकी एशिया चैंपियनशिप अगले साल नीदरलैंड और बेल्जियम की मेजबानी में खेली जाने वाली वर्ल्ड कप के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस टूर्नामेंट की चैंपियन टीम को वर्ल्ड कप में सीधा एंट्री मिलेगी। बता दें, भारत और पाकिस्तान दोनों देशों की टीमें अपने चौथे कॉन्टिनेंटल टाइटल की तलाश में वर्ल्ड कप में उतरना चाहेगी।

Created On :   25 April 2025 6:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story