Asia Cup 2025: हैंडशेक ना करने पर पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर ने दी विवादित टिप्पणी, कहा- 'इससे अच्छा तो आप जंग...'

- भारतीय खिलाड़ियों ने मैच जीतने के बाद पाकिस्तान के प्लेयर्स से नहीं मिलाए हाथ
- इस पर पाकिस्तानी क्रिकेटर्स का फूटा गुस्सा
- पूर्व कप्ता रशीद लतीफ ने दी तीखी प्रतिक्रिया
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एशिया कप 2025 में रविवार को भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट्स से हराया है। इंडिया ने 7 विकेट्स से अपनी जीत दर्ज की थी और पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इसके बाद चर्चा तब शुरू हुई जब टॉस में और मैच जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था। इस पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और कप्तान ने रशिद लतीफ ने विवादित बयान देते हुए कहा है कि, इससे अच्छा हम जंग ही कर लेते। इसके बाद पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि, सलमान अली आगा ने प्रेजेंटेशन में ना जाकर सही ही किया है।
रशीद लतीफ का क्या है कहना?
रशीद लतीफ ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि, पहले भी कई बार जंग हुई हैं, लेकिन हमने हमेशा हाथ मिलाया है। ये बातें हमेशा कलंक बनकर रह जाएंगी। इसके अलावा उन्होंने कहा है कि, सुनील गावस्कर जावेद मियांदाद के बारे में कई बार बातें करते हैं लेकिन उन्होंने कभी ये नहीं कहा है कि उन्होंने हाथ नहीं मिलया है। हम अपने देशों का प्रतिनिधित्व करते हैं लेकिन मुझे लगता है कि जो भी हुआ है वो बिल्कुल भी सही नहीं हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि, जंग ही कर लेते। भारत को युद्ध करना चाहिए था, पीछे नहीं हटना चाहिए था। जो भी हुआ है मुझे पर्सनली बहुत ही बुरा लगा है।
शोएब अख्तर ने क्या कहा?
भारतीय प्लेयर्स ने पाकिस्तान के प्लेयर्स के साथ हाथ नहीं मिलाया था। इस पर शोएब अख्तर ने पीटीवी स्पोर्ट्स से बात की और कहा, मैच को पॉलिटिकल मत बनाओ। शोएब ने आगे कहा कि, हम आपके बारे में अच्छी बात कर रहे हैं, हम ये भी कह सकते हैं। आप ग्रेस दिखाओ, हैंडशेक करो, लड़ाई घरों में होती है लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं है कि आप इस लड़ाई को इस स्तर पर लाकर खड़ा कर दो। जो सलमान अली आगा ने किया है वो बिल्कुल सही किया है।
Created On :   15 Sept 2025 2:03 PM IST