कटनी में मंत्री संजय पाठक ने फहराया तिरंगा

Tricolor hoisted by minister Sanjay Pathak in Katni
कटनी में मंत्री संजय पाठक ने फहराया तिरंगा
कटनी में मंत्री संजय पाठक ने फहराया तिरंगा

डिजिटल डेस्क,कटनी। देशभर में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। कटनी में भी विभिन्न शासकीय अर्द्धशासकीय कार्यालयों संस्थाओं तथा विद्यालयों में ध्वजारोहण के कार्यक्रमआयोजित कर ध्वजारोहण किया गया। जिला मुख्यालय कटनी पर स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग राज्यमंत्री संजय सत्येन्द्र पाठक ने ध्वजारोहण किया।

इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का वाचन किया। फॉरेस्टर प्लेग्राउंड कटनी में आयोजित समारोह में राज्यमंत्री पाठक ने कलेक्टर विशेष गढ़पाले एवं जिला पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह के साथ खुली सफेद जिप्सी पर सवार होकर आयोजित भव्य परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान सांसद नागेंद्र सिंह,विधायक संदीप जायसवाल,महापौर शशांक श्रीवास्तव , जिला पंचायत अध्यक्ष ममता पटेल और भाजपा जिला अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी सहित जन प्रतिनिधिगण मौजूद रहे।


 

Created On :   15 Aug 2017 5:23 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story