- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- वर्धा
- /
- अज्ञात वाहन की टक्कर से दो मोटर...
अज्ञात वाहन की टक्कर से दो मोटर साइकिल सवार गंभीर

डिजिटल डेस्क, समुद्रपुर. राष्ट्रीय महामार्ग जाम-नागपुर के बीच कांढली पुल पार करने के बाद अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार सचिन बंडोजी मंगाम (20), अक्षय अशोक उईके उम्र (35 ) दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सेलडोह निवासी सचिव और अक्षय मोटरसाइकिल क्र. एमएच 33 एसी 5165 से कांढली पुल के पास से जा रहे थे। इस बीच किसी अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। दोनों रास्ते पर गिर गए। इसकी सूचना मिलते ही जाम महामार्ग मदद केंद्र के पुलिस उपनिरीक्षक दिलीप थाटे के मार्गदर्शन में पुलिसकर्मियों ने घटना स्थल पर जाकर घायलों को अस्पताल में भेजने की व्यवस्था की। ठीक उसी समय हिंगणघाट विधानसभा क्षेत्र के विधायक समीर कुणावार कार्यक्रम के लिए सिंदी रेलवे जा रहे थे। समय उनकी नजर इस दुर्घटना पर गई। विधायक ने समय की नजाकता को देखते हुए अपनी गाड़ी से उतरकर सबसे पहले 108 को फोन किया फिर पुलिस को सूचना दी। एम्बुलेंस घटना स्थल पर पहुच कर दोनों घायलों को सेवाग्राम अस्पताल मंे भेजकर वहां के डॉक्टर को सूचित कर घायलों की सुश्रुषा करने का अनुरोध किया। सिंदी रेलवे पुलिस जांच कर रही है।
Created On :   17 Aug 2022 7:02 PM IST