ट्रक-दुपहिया की भीषण दुर्घटना में दो लोगों की मौत, गाय भी मृत

Two people died in a horrific truck-two-wheeler accident, a cow also died
ट्रक-दुपहिया की भीषण दुर्घटना में दो लोगों की मौत, गाय भी मृत
वाशिम  ट्रक-दुपहिया की भीषण दुर्घटना में दो लोगों की मौत, गाय भी मृत

डिजिटल डेस्क, वाशिम. नागपुर-औरंगाबाद महामार्ग पर किन्हीराजा के समीप ट्रक और दुपहिया के बीच हुई भीषण दुर्घटना में दुपहिया पर सवार पुरुष व महिला की मौत हो गई। साथही एक गाय की भी मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा शनिवार शाम को ग्राम किन्हीराजा के समीप घटा। प्राप्त जानकारी के अनुसार मेहकर तहसील के आरेगांव (डोणगांव) निवासी गणेश भगवान फूके (45) अपनी बहन संगीता नारायण कांबले (40) के साथ दुपहिया क्रमांक एमएच 28 एआर 7302 पर सवार होकर मंगरुलपीर तहसील के ग्राम पेडगांव में संगीता कांबले की पुत्री के घर गए थे। पेड़गांव से वापस लौटते समय नागपुर-औरंगाबाद महामार्ग पर ग्राम किन्हीराजा के समीप तेज़ रफ्तार ट्रक क्रमांक एमएच 34 एबी 4613 ने उनकी दुपहिया को ज़ोरदार टक्कर मार दी।

दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दुपहिया ट्रक के बीचोबीच फंसकर कुछ दूरी तक घसीटती गई। इस हादसे में गणेश फूके का सिर कुचले जाने से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई तथा संगीता कांबले के सिर पर गंभीर चोटें आने के साथही एक हाथ भी शरीर से अलग हो गया। इस हादसे में एक गाय की भी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके पर चालू ट्रक छोड़कर फरार हो गया। गंभीर रुप से घायल संगीता कांबले को उपचारार्थ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की एम्बुलेन्स से वाशिम शासकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही जउलका पुलिस स्टेशन के थानेदार गोरे अपने दल समेत मौके पर पहुंचे।
 

Created On :   12 Dec 2022 12:54 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story