अच्छे घर की 2 महिलाओं ने किया शर्मनाक काम, पहुंच गईं थाने

two women arrested in theft case from jewellery shop in katni
अच्छे घर की 2 महिलाओं ने किया शर्मनाक काम, पहुंच गईं थाने
अच्छे घर की 2 महिलाओं ने किया शर्मनाक काम, पहुंच गईं थाने

डिजिटल डेस्क कटनी। रविवार की देर शाम सिटी कोतवाली अंतर्गत शेरचौक स्थित एक सराफा दुकान में चोरी करते दो महिलाओं को रंगे हाथों धर दबोचा गया। दुकान संचालक एवं कर्मचारियों द्वारा महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस द्वारा महिला को हिरासत में लेकर प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
सीसीटीवी कैमरे ने पकड़ाई चोरी
हासिल जानकारी अनुसार शेर चौक स्थित अजय ज्वेलर्स में रविवार की शाम करीब साढ़े 7 बजे करीब 25-26 वर्षीय दो महिलाएं सोने के आभूषण खरीदने पहुंची। जहां महिलाओं द्वारा आभूषणों को देखने की आड़ में सोने की नाक की लौंग पार कर दी, लेकिन महिला की यह हरकत दुकान में लगे सीसी टीवी कैमरे में न सिर्फ कैद हो गई बल्कि दुकान संचालक मनोज सोनी की नजर सीसीटीवी कैमरे के आउटपुट पर जैसे ही पड़ी उसने महिला को चोरी करते पाया। तत्काल दुकान संचालक द्वारा महिलाओं को बातों में उलझाकर सिटी पुलिस को जानकारी दी। जानकारी लगते ही सिटी थाना पदस्थ एसआई श्वेता सिंह स्टाफ सहित मौके पर पहुंचीं तथा महिलाओं को हिरासत में लिया गया।
अच्छे परिवार की बताई जा रही महिलाएं
पूछताछ में महिलाओं ने अपना नाम पुलिस को कंचन व सिमरन चौरसिया बताया है। पुलिस को यह भी जानकारी पूछताछ में हाथ लगी है कि महिलाएं बरगवां स्थित एक नामी फर्नीचर कारोबारी के परिवार से संबंध रखती है। महिलाओं द्वारा अच्छे परिवार के होने के बावजूद चंद हजार रूपए कीमत की सोने की लौंग चोरी क्यों की गई। इसकी पड़ताल पुलिस द्वारा की जा रही है।
महिला अपराधों में रोकथाम लाने पुलिस ने लगाई चौपाल- महिलाओ के प्रति बढ़ती हिंसक गतिविधियों एवं अपराधों में रोकथाम लाने के उद्देश्य से जिला पुलिस द्वारा अभिनव पहल करते हुए महिला चौपाल की शुरुआत की गई है। एसपी के निर्देश पर  महिला थाना प्रभारी एवं संबंधित थानों की महिला उपनिरीक्षकों द्वारा अलग-अलग चौपाल लगाकर महिलाओं, युवतियों एवं छात्राओं को महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों के संबंध में न सिर्फ जानकारी दी जा रही है बल्कि इन अपराधों से बचने के लिए उपाय भी बताए जा रहे हैं। इतना ही नहीं महिला संबंधित कानूनों एवं अधिकारों की भी बारीकी से जानकारी दी जा रही है।

 

Created On :   30 Oct 2017 1:48 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story