उमरिया: भोपाल देश का सुंदरतम शहर और एडवेंचर टूरिज्म का केन्द्र बने नगर में आर्थिक गतिविधियाँ भी बढ़ें

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
उमरिया: भोपाल देश का सुंदरतम शहर और एडवेंचर टूरिज्म का केन्द्र बने नगर में आर्थिक गतिविधियाँ भी बढ़ें

डिजिटल डेस्क, उमरिया। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल नगर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया। मुख्यमंत्री के साथ लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव, चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग, पूर्व महापौर श्री आलोक शर्मा, विधायक श्रीमती कृष्णा गौर भी थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल की पहचान झीलों और हरियाली की वजह से है। भोपाल को एडवेंचर टूरिज्म का डेस्टिनेशन बनाया जाएगा। भोपाल में 150 नये पार्क विकसित किए जाएंगे जिससे शहर की हरियाली में वृद्धि होगी। नए विकास कार्य भोपाल की पहचान बन जाएंगे। कुल 200 करोड़ की लागत से विभिन्न सड़कों का निर्माण अभी चल रहा है। ये सड़कें राजधानी परियोजना प्रशासन के अंतर्गत बनाई जा रही हैं। साथ ही 600 नई बसें भोपाल में चलेंगी जिनमें से 300 सी.एन.जी. बसें होंगी। कुल 26 करोड़ खर्च कर 14 एकड़ क्षेत्र में टी.टी. नगर दशहरा मैदान का विकास किया जाएगा।

अगले पाँच वर्ष में 2500 शासकीय आवास गृहों सहित 52 हजार आवास गृह निर्मित होंगे। नवनिर्मित स्ट्रीट का नाम होगा अटल पथ मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सबसे पहले प्लेटिनम प्लाजा से झरनेश्वर मंदिर तक बने नवनिर्मित मार्ग का लोकार्पण किया। श्री चौहान ने कहा कि इस मार्ग का नाम अब बुलेवर्ड स्ट्रीट नहीं, अटल पथ होगा। स्वदेशी नाम ही नई स्ट्रीट के लिए उपयुक्त भी है और तार्किक भी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल के विकास में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। नवनिर्मित स्ट्रीट की चौड़ाई 45 मीटर और लंबाई 1.6 किलोमीटर है। इस मार्ग के तीन भाग होंगे, पहला सुगम आवागमन के उद्देश्य से वाहनों के लिए, दूसरा सायकिल के लिए तथा तीसरा पैदल राहगीरों के लिए। मार्ग पर राहगीरों की सुविधा के लिए पीने का पानी, ए.टी.एम., बस स्टॉप, सायकिल स्टेशन तथा विश्राम के लिए कुर्सियाँ लगाई गई हैं। बड़ी झील के पास सौर ऊर्जा परियोजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भोपाल की बड़ी झील के पास वीआईपी रोड पर सौर ऊर्जा परियोजना का शुभारंभ किया। इससे वी.आई.पी.रोड पर सोलर एनर्जी के उपयोग से कर्बला पंप के संचालन का कार्य हो सकेगा।

भोपाल स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड ने बड़े तालाब के किनारे वीआईपी रोड पर 1540 सोलर एनर्जी पैनल लगाए हैं। प्लांट की क्षमता 500 किलोवॉट है। सोलर प्लांट से हर माह 75 हजार यूनिट बिजली का उत्पादन किया जाएगा। प्लांट से उत्पादित सौर ऊर्जा का उपयोग नगर निगम के करबला पम्प हाउस के संचालन में किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट की लागत 2 करोड़ 6 लाख रूपए है। वीआईपी रोड पर लगी स्ट्रीट लाईट्स भी सोलर एनर्जी से रोशन हो रही हैं। वीआईपी रोड पर लगे सोलर एनर्जी प्लांट से करीब 76 लाख 65 रूपये का राजस्व बचने का अनुमान है, जो बिजली के बिल के रूप में खर्च होता था। केन्द्र सरकार सोलर ऊर्जा एवं अन्य वैकल्पिक उर्जा पर विशेष ध्यान दे रही है। इसी के तहत भोपाल स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कार्पोरेशन ने ऊर्जा प्लांट शुरू किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्मार्ट सिटी के वॉटर वॉल एंड फाउंडेशन कार्य के लिए भी भूमि-पूजन किया। इसके अंतर्गत करीब 06 करोड़ रूपए की लागत से संगीतमय फाउंटेन निर्मित होगा, जो पर्यटकों को आकर्षित करेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अगले तीन माह में यह प्रोजेक्ट पूर्ण करने के निर्देश दिए। करोंद आर.ओ.बी. का भूमि-पूजन मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा भ्रमण के दौरान 823 मीटर लंबे रेलवे ओव्हर ब्रिज का भूमि-पूजन किया गया। इसकी प्रशासकीय स्वीकृति 17 करोड़ 45 लाख रूपए की है। इसका लाभ लगभग 5 लाख आबादी को मिलेगा। डेढ़ वर्ष में कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य है।

शहर का व्यस्ततम मार्ग होने से यहाँ यातायात का काफी दबाव है, जो इस आर.ओ.बी. के बनने से समाप्त होगा। रेलवे गेट बंद होने से जाम की स्थिति बन जाती है, जिसका निराकरण हो सकेगा। समय, ईंधन और ऊर्जा की बचत होगी। नरेला क्षेत्र के अंतर्गत करोंद मंडी के पास देवकी मंदिर से निशातपुरा तक बनने वाले इस आर.ओ.बी के दोनों ओर साढ़े पाँच मीटर चौड़ी सर्विस रोड भी बनेगी। भूमि-पूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इस कार्य सहित अन्य चार आर.ओ.बी. भी स्वीकृत हुए हैं। निश्चित ही इसके लिए मंत्री श्री विश्वास सारंग के निरंतर प्रयास रहे हैं। मुख्यमंत्री ने श्री सारंग और क्षेत्रीय निवासियों को आर.ओ.बी. के भूमि-पूजन की बधाई दी। भानपुरा खंती का सौन्दर्यीकरण मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भ्रमण के दौरान भानपुरा खंती के सौन्दर्यीकरण कार्य को भी देखा। उन्होंने कहा कि इसे नया स्वरूप प्रदान किया जाएगा, जो भी भोपाल आएगा इसे देखे बिना नहीं जाएगा।

Created On :   3 Feb 2021 8:39 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story