उमरिया: वन स्टॉप सेंटर से भागी दुष्कर्म पीडि़त नाबालिग, मचा हड़कंप

Umaria: Minor victim of rape, one run from one stop center, stir
उमरिया: वन स्टॉप सेंटर से भागी दुष्कर्म पीडि़त नाबालिग, मचा हड़कंप
उमरिया: वन स्टॉप सेंटर से भागी दुष्कर्म पीडि़त नाबालिग, मचा हड़कंप


डिजिटल डेस्क उमरिया। वन स्टॉफ सेंटर में सोमवार को बड़ी चूक उजागर हुई। झिरिया मोहल्ला देह व्यापार प्रकरण में पीडि़ता ने सुरक्षा में सेंध लगाते हुए एक आरोपी के झांसे में आकर नाबालिग वन स्टॉफ सेंटर की दीवाल फांदकर चंपत हो गई। साथी के साथ मानपुर क्षेत्र पहुंच गई। घटना की खबर लगते ही पुलिस व प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसपी ने एडिशनल एसपी को भेजकर यथास्थिति परखी। करीब 10 घंटे बाद उसे पुलिस ने बरामद किया।
बता दें कि जिला मुख्यालय में महिला अपराध में पीडि़ता को मदद के लिए वन स्टॉप सेंटर संचालित है। यहां उन्हें काउंसलिंग के साथ ही कानूनी मदद उपलब्ध कराई जाती है। झिरिया मोहल्ला में देह व्यापार वाले केस में नाबालिग को दोबारा से विकास की मुख्य धारा में लाने उसका सामाजिक पुर्नवास होना है। इससे पहले की कार्रवाई पूर्ण हो पाती सोमवार को वह अचानक भाग निकली। जानकारी अनुसार सुबह करीब चार-पांच बजे एक स्टॉफ के साथ वह निस्तार के लिए बाथरूम गई थी। मौका पाकर अंधेरे में दीवाल फांदकर भाग निकली। काफी देर बाद जब वह नहीं लौटी तो स्टॉफ वहां पहुंची और घटना की भनक लगी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। एसपी ने तलाशी के लिए विशेष दल को लगा दिया।
एक युवक धराया, मोबाइल जब्त
पुलिस के अनुसार उन्हें पहले से ही किसी साथी के साथ भागने का अंदेशा था। क्योंकि पूर्व में उसके संपर्क में कई लड़के थे। उमरिया निवासी विजय केवट (35) ने उसकी मदद की। किशोरी उसके साथ वाहन में मानपुर क्षेत्र पहुंच गई। इधर पुलिस प्राथमिक साक्ष्यों के आधार पर उसकी टोह लेते युवक तक पहुंची। फिर मानपुर थाना क्षेत्र से करीब दो बजे उसे बरामद कर लिया गया है। पूछताछ में ज्ञात हुआ लड़की ने वन स्टॉफ सेंटर में कार्यरत एक स्टॉफ का मोबाइल उपयोग किया। उसकी मदद से वह विजय के संपर्क में आई। युवक ने शादी का झांसा देकर उमरिया छोडऩे की बात से नाबालिग को वहां से भगाने में मदद की। बहरहाल अब वह पुलिस की हिरासत में है।
इनका कहना है
वन स्टॉप सेंटर से गायब नाबालिग को दोपहर में बरामद कर लिया गया है। एक आरोपी की मदद से वह भागी थी। उसके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
विकास शाहवाल, एसपी उमरिया

Created On :   29 Sep 2020 5:23 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story