चाचा ससुर ने लूटी बहू की अस्मत -घर में अकेली विवाहिता से दुष्कर्म के बाद फरार हुआ आरोपी

Uncle father-in-law accused of absconding after looting daughter-in-law raped by a single married woman
चाचा ससुर ने लूटी बहू की अस्मत -घर में अकेली विवाहिता से दुष्कर्म के बाद फरार हुआ आरोपी
चाचा ससुर ने लूटी बहू की अस्मत -घर में अकेली विवाहिता से दुष्कर्म के बाद फरार हुआ आरोपी

डिजिटल डेस्क  कटनी । जहां एक ओर महिलाओं, युवतियों, बालिकाओं की सुरक्षा के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं और जागरूक करने के साथ ही आत्मरक्षा के तरीके बताए जा रहे हैं तो वहीं दुष्कर्म, अपहरण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बाकल थाना क्षेत्र की जो घटना प्रकाश में आई है उसके अनुसार रिस्तों को तार तार करते हुए चाचा ससुर ने ही बहू की अस्मत लूट लिया। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला कायम किया है।
पीडि़ता ने थाने में सुनाई आपबीती
पुलिस सूत्रों के अनुसार विवाहिता का पति दूसरे प्रदेश में काम करता है। महिला घर में अकेली रहती है। इसी बात का फायदा उठाते हुए 26-27 फरवरी की दरम्यिानी रात उसके चाचा ससुर ने घर में प्रवेश किया और विवाहिता से दुराचार किया। ज्यादती का शिकार हुई पीडि़ता ने दूसरे दिन थाने जाकर आपबीती सुनाई जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस ने तलाश शुरू कर दिया है।
किशोरी अपहृत करने वाला तीसरा आरोपी फरार
कोतवाली क्षेत्र में घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसकर किशोरी का अपहरण करने व उससे दुष्कर्म के मामले का तीसरा आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस ने पनागर निवासी आशीष गिडवाले और अभिषेक पटेल को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन सह आरोपी फूल ङ्क्षसह फरार है जिसका कोई सुराग अभी तक नहीं लगा है। उल्लेखनीय है कि पांच दिन पूर्व उक्त आरोपियों ने एक किशोरी को घर से अपहृत किया था जिसके बाद मुख्य आरोपी आशीष गिडवाले ने पीरबाबा बाईपास के समीप किशोरी से दुष्कर्म किया था। इसके बाद आरोपी किशोरी को पनागर ले गए थे जहां उसे बंधक बनाकर रखा था। पुलिस लोकेशन के आधार पर आरोपियों तक पहुंची थी और किशोरी को दस्तयाब किया था।

Created On :   1 March 2021 12:47 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story