- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुर्तिजापुर
- /
- अज्ञात वाहन ने मंडल अधिकारी को...
अज्ञात वाहन ने मंडल अधिकारी को उड़ाया
By - Tejinder Singh |26 Nov 2021 7:30 AM GMT
मूर्तिजापुर अज्ञात वाहन ने मंडल अधिकारी को उड़ाया
डिजिटल डेस्क, मूर्तिजापुर। राजस्व विभाग में मूर्तिजापुर मंडल अधिकारी के पद पर कार्यरत अनिल बेलाड़कर बुधवार दोपहर अपनी डयूटी पर थे इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 6 से वे अपनी कार क्रमांक एम एच–30 ए जेड–2391 से मूर्तिजापुर की ओर वापस लौट रहे थे। इस दौरान ग्राम सोनोरी के समीप सामने से आने वाले अज्ञात वाहन ने कार को जबर्दस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में कार का सामने का हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। हादसे के कारण अनिल बेलाड़कर के सीने में गंभीर चोटें आयीं। हादसे की जानकारी मिलते ही उन्हें निजी अस्पताल में तत्काल इलाज के लिए भर्ती कराया गया। दोपहर घटी घटना के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें अकोला में निजी अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
Created On :   26 Nov 2021 12:57 PM GMT
Next Story