प्रदेश में 1 करोड़ लोगों का हुआ वैक्सीनेशन!

Vaccination of 1 crore people in the state!
प्रदेश में 1 करोड़ लोगों का हुआ वैक्सीनेशन!
प्रदेश में 1 करोड़ लोगों का हुआ वैक्सीनेशन!

डिजिटल डेस्क | प्रदेश में 1 करोड़ लोगों का हुआ वैक्सीनेशन। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने एक करोड़ कोविड वैक्सीनेशन डोज लगाने पर प्रदेश के चिकित्सा कार्मिकों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैै। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपना क्रम आने पर अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण करवाने की अपील भी की है। गौरतलब है कि 12 अप्रेल की दोपहर 1 करोड़ से ज्यादा वैक्सीनेशन करवाने वाला राजस्थान देश भर में दूसरा राज्य बन गया है। डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि प्रदेश में रविवार तक 99 लाख, 83 हजार 418 वैक्सीन के डोज लगाए जा चुके थे।

सोमवार को सुबह होते ही यह आंकड़ा 1 करोड़ को पार कर गया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 1 अप्रेल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए टीकाकरण शुरू किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 3380 सरकारी और 188 निजी साइट पर वैक्सीनेशन की जा रही हैं। चिकित्सा मंत्री ने बताया कि विगत चार दिनों से औसत 4.70 लाख व्यक्तियों का प्रतिदिन टीकाकरण किया गया है। उन्होंने बताया कि 5 अप्रेल को 5.44 लाख, 6 को 4.84 लाख, 7 अप्रेल को 5.81 लाख, 8 अप्रेल को 4.65 लाख, 9 अप्रेल को 4.21 लाख, 10 अप्रेल को 2.96 लाख और 11 अप्रेल को 1.11 लाख लाभार्थियों को वैक्सीन की डोज दी गई है।

उन्होंने बताया कि 11 अप्रेल तक 99.83 लाख लाभार्थियों का टीकाकरण किया जा चुका था और 12 अप्रेल को सुबह तक यह आंकड़ा एक करोड़ पार कर गया। केंद्र द्वारा 11 अप्रेल तक कुल 1 करोड़ 11 लाख 40 हजार 860 कोविड वैक्सीन डोजेज प्राप्त हुई हैं। चिकित्सा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राजस्थान ने कोरोना रोकथाम के हर मामले में अग्रणी भूमिका निभाई है। राज्य कम मृत्युदर के चलते देश भर में चर्चित रहा।

यहां के रामगंज और भीलवाड़ा मॉडल को देश भर में सराहा गया। कोरोना टीकाकरण में भी राज्य देश भर में अव्वल चल रहा है। डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि कोरोना के प्रसार में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है ऎसे में घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाना ना भूलें। उन्होंने कहा कि जब तक जरूरत ना हो भीड़ का हिस्सा ना बनें और सोशल डिस्टेंसिंग रखें। उन्होंने कहा कि क्रम आने पर टीकाकरण करवाएं ।

Created On :   12 April 2021 9:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story