आर्मी की जेएजी में लेफ्टीनेंट बनीं विंध्य की जांबाज बेटी निकिता 

Vindhyas brave daughter Nikita became a lieutenant in Armys JAG
आर्मी की जेएजी में लेफ्टीनेंट बनीं विंध्य की जांबाज बेटी निकिता 
ऑल इंडिया में नंबर वन रैंक हासिल की आर्मी की जेएजी में लेफ्टीनेंट बनीं विंध्य की जांबाज बेटी निकिता 

डिजिटल डेस्क,सतना। विंध्य की जांबाज बेटी निकिता सिंह ने आर्मी में जज एडवोकेट जनरल के तहत लेफ्टीनेंट पद पर कमीशनिंग प्राप्त कर देश में मध्यप्रदेश के नाम को गौरवान्वित कर दिया है। निकिता की प्राथमिक शिक्षा यहां सेंट माइकल स्कूल से हुई थी, उन्होंने बीए एलएलबी तक उच्च शिक्षा पुणे में प्राप्त की। फरवरी 2021 में उन्हें एसएसबी (सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड) की परीक्षा में कामयाबी मिली। 26 वर्षीया निकिता सिंह के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उन्हें इंटरव्यू के लिए डायरेक्ट कॉल मिली। 

33 लड़कियों के बीच नंबर वन-

शुरु से ही मेधावी और मेहनती निकिता की खुशी का उस वक्त पारावार न रहा जब उन्होंने जज एडवोकेट जनरल ब्रांच में लेफ्टीनेंट पद के साक्षात्कार में 33 प्रतिभागी लड़कियों को पीछे छोड़ते हुए ऑल इंडिया में नंबर वन रैंक हासिल की। इस पद के लिए महज 3 सीटें थीं। चेन्नई स्थित आफीसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) में एक साल का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद 30 जुलाई को निकिता सिंह को लेफ्टीनेंट पर पद कमीशनिंग प्राप्त हुई। 

देश सेवा को समर्पित तीसरी पीढ़ी-

सिविल लाइन थाना अंतर्गत मूलत: हाटी निवासी और सेना के सेवानिवृत्त कर्नल विजय पाल सिंह की होनहार बेटी निकिता देश सेवा को समर्पित अपने परिवार की ऐसी तीसरी पीढ़ी हैं, जो इस प्रतिष्ठापूर्ण पद पर पहुंचीं हैं, वह रिटायर्ड ब्रिगेडियर कृष्ण पाल सिंह की पोती हैं। उल्लखेनीय हैं, निकिता के नाना सुरेंद्र सिंह परिहार,एमपी हाईकोर्ट की स्टेट बार की अनुशासन समिति के अध्यक्ष रह चुके हैं।
 

Created On :   4 Aug 2022 1:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story