जिला मुख्यालय पर अद्र्धनग्न किसानों का जंगी प्रदर्शन

War display of semi-farmers at district headquarters
जिला मुख्यालय पर अद्र्धनग्न किसानों का जंगी प्रदर्शन
जिला मुख्यालय पर अद्र्धनग्न किसानों का जंगी प्रदर्शन

 डिजिटल डेस्क नरसिंहपुर । राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ जिला नरसिंहपुर के तत्वाधान में विशाल क्रांति यात्रा का आयोजन किया गया है यह यात्रा 18 दिसंबर सतधारा बरमान घाट से प्रारंभ हुई। 19 दिसंबर को करेली से अर्धनग्न प्रदर्शन कर रैली निकाली और शासन प्रशासन की गलत नीतियों का जमकर विरोध करने के बाद क्रांति यात्रा शुक्रवार को  जिला मुख्यालय पहुंची जहां यात्रा में शामिल हजारों किसानों ने जंगी प्रदर्शन किया और विशाल रैली निकालकर अपना विरोध दर्ज किया। साथ स्थानीय जनपद मैदान में सभा करके किसानों की समस्या को रेखांकित किया। वक्ताओं ने सभा में शासन ककी किसान विरोधी नीतियों का उल्लेख करतेे हुए सरकार को कटघरे में खड़ा किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट का घेराव कर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर संघ के संस्थापक चौधरी दर्शन सिंह, जिला अध्यक्ष एकम सिंह पटेल, गाडरवारा तहसील अध्यक्ष राव प्रमोद कुमार, तहसील संयोजक चौधरी रामशरण सिंह कौरव अन्नू पटेल प्रदेश कोषाध्यक्ष नीतिराज सिंह, जिला उपाध्यक्ष बृजमोहन कौरव, संभाग अध्यक्ष देवेंद्र पटेल, संरक्षक वसंत खेरौनिया, यशवंत पटेल, मुन्ना भैया, राजेश भैया, तुलसीराम उपरारिया, गिरधारी पटेल,  नेपाल सिंह गुर्जर सहित हजारों किसान मजदूर मौजूद रहे।
 

Created On :   20 Dec 2019 9:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story