कल से बदल सकता है मौसम- कड़ी धूप के बाद अचानक बादल

By - Tejinder Singh |13 March 2023 12:31 PM GMT
मौसम की करवट कल से बदल सकता है मौसम- कड़ी धूप के बाद अचानक बादल
डिजिटल डेस्क, नागपुर। नमी के कारण मौसम का मिजाज बदल रहा है। दिन में कड़ी धूप के बाद अचानक कुछ समय के लिए बादल छा जाते हैं। 14 मार्च से मौसम में उथल-पुथल की संभावना है। विंड डिसकंटीन्यूटी के कारण गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। तेज हवा के साथ आर्द्रता बढ़ सकती है। रविवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे। तापमान में खास कमी की उम्मीद नहीं है, लेकिन मंगलवार से गर्मी का एहसास कम होने के साथ ही गरज व हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
Created On :   13 March 2023 12:30 PM GMT
Next Story