जंगली हाथियों के झुण्ड का शिकार बनी महिला, मौत

Woman becomes victim of wild elephant herd, death
जंगली हाथियों के झुण्ड का शिकार बनी महिला, मौत
जंगली हाथियों के झुण्ड का शिकार बनी महिला, मौत



डिजिटल डेस्क उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में जंगली हाथियों ने 50 वर्षीय ललती बाई पति बिहारी केवट निवासी हरदी को मौत के घाट उतार दिया। मृतिक पति के साथ पनपथा कोर रेंज के हरदी बीट के जंगल में गई हुई थी। झाडू बनाने के लिए खड्डा लेकर शनिवार शाम 5.30 बजे लौट रहे थे। रास्ते में 4-5 की संख्या में जंगली हाथियों का झुण्ड मिल गया। जान बचाने के लिए पति-पत्नी दोने अलग-अलग दिशा में भागे। पति किसी तरह गांव पहुंचने में सफल रहा। वहीं ललती बाई हाथियों का शिकार बन गई। घटना की सूचना पर पार्क प्रबंधन की टीम रात में कक्ष क्रमांक आरएफ 455 हरदी झील इलाके में सर्चिंग के लिए गई। रात करीब 11.45 बजे महिला का शव मिला। समीप ही हाथियों का दल भी मौजूद था। दहशत में सभी लोग वापस लौट आए। रविवार सुबह 6 बजे दोबारा वन विभाग की टीम पुलिस के साथ जंगल गई। शव को बरामद कर मौका पंचनामा की कार्रवाई हुई। मृतिका का जबड़ा टूटा हुआ था। कपड़े भी शरीर से क्षत-विक्षत थे। देर शाम अंतिम संस्कार की कार्रवाई हुई। रेंजर पनपथा पराग सेनानी ने बताया प्राथमिक तौर पर पांच हजार व जनहानि प्रकरण में चार लाख का मुआवजा तैयार किया जा रहा है। बांधवगढ़ में जंगली हाथी से मौत का यह दूसरा प्रकरण है। पिछले अक्टूबर में इसी रेंज में एक किसान को हाथी ने कुचल दिया था

Created On :   7 Feb 2021 3:31 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story