- Dainik Bhaskar Hindi
- City
- Woman drowned in river, man brutally beaten by his two brothers
दैनिक भास्कर हिंदी: तालाब में डूबने से महिला की मौत, भाई की बेदम पिटाई

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। मोहर्ली तालाब में कपड़े धोने गई महिला की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार राखी विनोद शेन्डे(37) प्रतिदिन की तरह स्नान आदि कर कपड़े धोने पास ही के तालाब में गई। उसे तालाब में साफ- सुथरे पानी में कपड़े धोने की आदत थी। वह प्रतिदिन की तरह कपड़े धो रही थी, तभी उसे फिट आया इस दौरान आसपास कोई नहीं था। थोड़ी दूरी में कुछ लड़कियां भी कपड़े धो रही थी। उन्होंने लकड़ी का सहारा देने की कोशिश की पर वह हिली नही। जैसे ही गांव में पता चला लोग जमा होने लगे। लोगों ने उसे पानी से बाहर निकाल कर मोहर्ली के डॉक्टर के पास लेकर गए, लेकिन वहां जाने तक उसकी मौत हो चुकी थी। फिर भी कुछ लोगों के कहने पर उसे पर चंद्रपुर के प्राइवेट अस्पताल में लेकर गए वहां पर भी डाक्टरों ने मृत घोषित किया। राखी को 1 पुत्र और 1 पुत्री है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घरेलू विवाद में भाई पर जानलेवा हमला
समीपस्छ चिमूर तहसील के नेरी में तीन भाइयों के बीच हुए घरेलू विवाद में दो भाइयों ने मिलकर अपने भाई के आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर मोटरसाइकिल के शॉकअप से बुरी तरह पिटाई की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले में गंभीर घायल सोनू शेख को उपचार के लिए नागपुर रेफर किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नेरी के पेठ वार्ड निवासी मुस्तफा शेख के तीन पुत्र वसीम शेख, अक्रम शेख, सोनू शेख है। पेठ वार्ड के जिला परिषद मैदान पर इन तीनों भाइयों में घरेलू मामले को लेकर विवाद हुआ। जिसके चलते वसीम शेख व अक्रम शेख ने अपने सगे भाई सोनू शेख के आंख में मिर्च पाउडर झोंककर मोटरसाइकिल के शॉकअप से बुरी तरह पिटाई की।
घटना की सूचना मिलते ही चिमूर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तब तक वसीम शेख व अकरम शेख मौके से फरार हो गए। मामले में चिमूर पुलिस ने उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मामले की जांच चिमूर पुलिस थाने के थानेदार प्रमोद मड़ामे के मार्गदर्शन में तामशेटवार, तिरनकर, अंसारी कर रहे हैं।
आईसेक्ट ग्रुप भोपाल: आईसेक्ट द्वारा ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट विषय पर विशेष ट्रेनिंग सेशन आयोजित
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आईसेक्ट के एचआर एवं लर्निंग एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट द्वारा एम्पलॉइज के लिए ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट पर एक विशेष ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया। इसमें यूनाइटेड किंगडम के कॉर्पोरेट इंटरनेशनल ट्रेनर जुबेर अली द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को अपने अनुभवों, डेमोंस्ट्रेशन, वीडियो, स्लाइड शो के माध्यम से नई स्किल्स को प्राप्त करने और अपनी पर्सनेलिटी को बेहतर बनाने के तरीके बताए। साथ ही उन्होंने पर्सनेलिटी डेवलपमेंट और अपस्किलिंग के महत्व पर बात की और बताया कि करियर ग्रोथ के लिए यह कितना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने सफलता के लिए नौ सक्सेस मंत्र भी दिए। इस दौरान कार्यक्रम में एचआर कंसल्टेंट डी.सी मसूरकर और अल नूर ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे।
इस पहल पर बात करते हुए आईसेक्ट के निदेशक सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि आईसेक्ट कौशल विकास के महत्व को समझता है इसी कारण अपने एम्पलॉइज की अपस्किलिंग के लिए लगातार विभिन्न प्रशिक्षण सेशन का आयोजन करता है। इसी कड़ी में ग्लोबल पर्सनेल डेवलपमेंट पर यह ट्रेनिंग सेशन भी एक कदम है।
स्कोप कैम्पस: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली भीमबेटका, ओबेदुल्लागंज, मंडीदीप, भोजपुर होते हुए पहुंची रबीन्द्रनाथ नाथ टैगोर विश्वविद्यालय और स्कोप कैम्पस
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय और खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायसेन के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली आयोजित की गई। यह यात्रा होशंगाबाद से पर्वतारोही भगवान सिंह भीमबेटका लेकर पहुंचे। फिर भीमबेटका से रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने मशाल लेकर ओबेदुल्लागंज की ओर प्रस्थान किया। ओबेदुल्लागंज में रैली का स्वागत किया गया। साथ ही ओबेदुल्लागंज में मशाल यात्रा को विभिन्न स्थानों पर घुमाया गया। तत्पश्चात यात्रा ने मंडीदीप की ओर प्रस्थान किया। मंडीदीप में यात्रा का स्वागत माननीय श्री सुरेंद्र पटवा जी, भोजपुर विधायक ने किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए मप्र सरकार द्वारा की जा रही पहलों की जानकारी दी और युवाओं को खेलों को जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में खिलाड़ियों को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खेलों इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों को रेखांकित किया।
साथ ही कार्यक्रम में रायसेन के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री जलज चतुर्वेदी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला और खेलों इंडिया यूथ गेम्स के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। यहां से धावकों ने मशाल को संभाला और दौड़ते हुए भोजपुर मंदिर तक पहुंचे। मंदिर से फिर यात्रा रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय तक पहुंचती और यहां यात्रा का डीन एकेडमिक डॉ. संजीव गुप्ता द्वारा और उपकुलसचिव श्री समीर चौधरी, उपकुलसचिव अनिल तिवारी, उपकुलसचिव ऋत्विक चौबे और स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश अहिरवार द्वारा भव्य स्वागत किया जाता है। मशाल का विश्वविद्यालय में भी भ्रमण कराया गया। यहां से यात्रा स्कोप कैम्पस की ओर प्रस्थान करती है। स्कोप कैम्पस में स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डी.एस. राघव और सेक्ट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सत्येंद्र खरे ने स्वागत किया और संबोधित किया। यहां से मशाल को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के उपसंचालक जोश चाको को सौंपा गया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: नर्मदा में डूबे दो किशोर, एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी
दैनिक भास्कर हिंदी: तलैया में डूबने से चार बालकों की मौत - नहाने गए थे चारों मृतक
दैनिक भास्कर हिंदी: शिवपुरी के वॉटरफॉल में पिकनिक मनाने गए लोगों में से 17 बहे, मौके पर केंद्रीय मंत्री पहुंचे
दैनिक भास्कर हिंदी: 17 घंटे बाद दूर मिला नाले में डूबे युवक का का शव, परिजनों ने लाश रखकर किया प्रदर्शन
दैनिक भास्कर हिंदी: जानलेवा सेल्फी : पिकनिक मानाने गयीं दो नर्सिंग छात्राएं नदी में डूबीं