Chandrapur News: गुटबाजी का असर : तड़के तीन बजे तक चला भाजपा का साक्षात्कार

गुटबाजी का असर : तड़के तीन बजे तक चला भाजपा का साक्षात्कार
  • देर रात तक परेशान होते रहे इच्छुक उम्मीदवार
  • जोरगेवार और मुनगंटीवार गुट की गुटबाजी

Chandrapur News अगले महीने होनेवाले चंद्रपुर महानगर पालिका चुनाव के लिए भाजपा ने इच्छुक उम्मीदवारों के इंटरव्यू का आयोजन किया था। परंतु आखरी इच्छुक की इंटरव्यू लेते-लेते रात के साढ़े 3 बजे गए।

भाजपा में जोरगेवार और मुनगंटीवार गुट की गुटबाजी और नियोजन के अभाव में इच्छुक उम्मीदवारों को देर रात तक उपस्थित रहकर परेशान होना पड़ा। दरअसल दोनों गुटों ने इच्छुकों से आवेदन मंगाए। जोरगेवार कार्यालय में 450 से अधिक तो मुनगंटीवार कार्यालय में 250 से अधिक नामांकन आए। गुरुवार को साक्षात्कार अपनी-अपनी जगह पर लेने के लिए दोनों गुटों में खींचतान के बीच प्रदेश चुनाव प्रभारी विधायक चैनसुख संचेती ने एनडी होटल निश्चित किया। जिससे थोड़ा समय भी हो गया था।

शाम तक होटल में साक्षात्कार होने के बाद बुरडकर सभागृह में रात से साक्षात्कार शुरू हुए। रात 9 बजे के दौरान प्रभाग क्र.7 के इच्छुक उम्मीदवारों के साक्षात्कार चल रहे थे और प्रभाग क्र.17 आते-आते रात 3 बज गए थे। तत्पूर्व रात 10 बजे के पहले विधायक किशोर जोरगेवार वहां से चले गए। उसके बाद विधायक मुनगंटीवार सभागृह में आए। पार्टी निरीक्षक संचेती से मुलाकात करने के कुछ देर बाद वे भी चले गए। रात तक सिर्फ निरीक्षक और दोनों गुटों के प्रतिनिधि मौजूद थे। भाजपा सूत्रों ने बताया कि, नियोजन का अभाव दिखा। रात 10 बजने के बावजूद सिर्फ चाय-पानी की व्यवस्था थी। इस बीच चुनाव प्रभारी संचेती ने बताया कि, प्राप्त आवेदन और साक्षात्कार के बाद सभी बातों पर बारीकी से अध्ययन कर अगले चरण में उचित निर्णय लिया जाएगा।


Created On :   20 Dec 2025 6:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story