- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- चंद्रपुर
- /
- चंद्रपुर के मतदाता वेरिफिकेशन के...
Chandrapur News: चंद्रपुर के मतदाता वेरिफिकेशन के बाद ही डाल पाएंगे वोट

- नहीं हाेने दिया जाएगा फर्जी मतदान, दिव्यांग मतदाताओं के लिए होगी व्हीलचेयर की व्यवस्था
- मनपा आयुक्त ने कहा-मतदान केंद्रों की देखरेख के लिए महानगर पालिका के नियंत्रण कक्ष स्थापित किए जाएंगे
Chandrapur News आगामी मनपा चुनाव के मद्देनजन प्रशासन द्वारा पूर्ण तैयारी की गई है। साथ ही राज्य चुनाव आयोग के निर्देशानुसार अाचार संहिता का कड़ाई से पालन किया जाएगा। सभी मतदाताओं के पूरी वेरिफिकेशन के बाद ही उन्हें मतदान का अधिकार दिया जाएगा। जिससे फर्जी मतदान हाेने से रोका जाएगा।
एेसी जानकारी अाज आयोजित पत्र परिषद में मनपा आयुक्त अकुनुरी नरेश ने दी। इस अवसर पर उपायुक्त चंदन पाटील उपस्थित थे। उन्होंने आगे कहा कि मनपा प्रशासन द्वारा चुनाव काे लेकर सभी तैयारियां पूर्ण की गई है। नामांकन भरने की ितथि 23 दिसंबर से 30 दिसंबर मंगलवार को सुबह 11 से 3 बजे तक। नामांकन पीछे लेने की तारीख 31 दिसंबर, चुनाव चिन्ह का वितरण 3 जनवरी सुबह 11 बजे से, मतदान 15 जनवरी को सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगा। 16 जनवरी को मतगणना होगी।
चंद्रपुर मनपा क्षेत्र में कुल 2 लाख 99 हजार 94 मतदाता है। जिनमें से पुरूष 1 लाख 49 हजार 609 तथा महिला 1 लाख 50 हजार 354 है। जबकि अन्य मतदाता 31, दिव्यांग पुरुष मतदाता 532, महिला 275 कुल दिव्यांग मतदाता 807 है। मतदान केंद्र पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हिलचेअर की व्यवस्था की गई है।
प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदाताओं के मदद के लिए 18 वर्ष से कम आयु का एक सहायक, सहायिका नियुक्त की जाएगी। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सभी मतदान केंद्र पर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। जिसमें रैम्प, पीने का पानी, फर्निचर, बिजली आदि रहेंगे। मतदान प्रक्रिया पर देखरेख व नियंत्रण रखने चंद्रपुर महानगर पालिका के विविध नियंत्रण कक्ष स्थापित किए जाएंगे।
Created On :   17 Dec 2025 2:39 PM IST















