- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- कटनी
- /
- बैठक में बेहोश हो गई कार्यकर्ता -...
बैठक में बेहोश हो गई कार्यकर्ता - जहरीले कीड़े ने काटा, मचा हड़कम्प

डिजिटल डेस्कउमरियापान/ कटनी। विकासखंड ढीमरखेड़ा के आंगनबाड़ी केन्द्रों की कार्यकर्ताओं की पोषण आहार संबंधी बैठक में उस समय हड़कम्प मच गया। जब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शकुन पति जयकुमार गोंड़ बेहोश होकर गिर गई। जिससे आनन-फानन में उपचार के लिए शासकीय अस्पताल उमरियापान भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के सभागार में महिला बाल विकास विभाग के ढीमरखेड़ा परियोजना कार्यालय में एसडीएम सपना त्रिपाठी पोषण आहार को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक ले रही थीं। बैठक के दौरान ही छोटी पोंड़ी की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शकुन अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। बताया गया है कि उसे पैर में सुई चुभने जैसा अहसास हुआ और वहीं बेहोश हो गई। जिससे तत्काल शासकीय अस्पताल उमरियापान में भर्ती कराया। देर शाम शकुन ने डॉक्टर को सिरदर्द एवं आंखों में धुंधला दिखाई देने की बात कही। जिस पर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल कटनी भेजा गया। बीएमओ डॉ.राजेश केवट ने शकुन को जहरीले कीड़े के काटने की पुष्टि करते हुए बताया कि अब उसकी हालत में सुधार हुआ है लेकिन सिर दर्द एवं आंखों में धुंधला दिखने की शिकायत पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
Created On :   14 Feb 2020 2:33 PM IST