Niwari News: नगर में अब पशु भी नहीं सुरक्षित, दो भैंसें चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

नगर में अब पशु भी नहीं सुरक्षित, दो भैंसें चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात
जिला मुख्यालय में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बीच अब पशुधन भी चोरों के निशाने पर आ गया है। ताजा मामला नगर के वार्ड क्रमांक 6 का है, जहां शुक्रवार की दरमियानी रात अज्ञात चोर एक घर से दो भैंसें चोरी कर ले गए।

Niwari News: जिला मुख्यालय में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बीच अब पशुधन भी चोरों के निशाने पर आ गया है। ताजा मामला नगर के वार्ड क्रमांक 6 का है, जहां शुक्रवार की दरमियानी रात अज्ञात चोर एक घर से दो भैंसें चोरी कर ले गए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 6 निवासी मानसिंह यादव के घर से शुक्रवार रात करीब 3 बजे अज्ञात युवक दो भैंसों को ले जाते हुए दिखाई दिए। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध युवक भैंसों को लेकर जाते नजर आ रहे हैं। घटना की जानकारी सुबह होने पर परिवार को लगी, जिसके बाद उन्होंने थाना कोतवाली निवाड़ी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। जिस गाड़ी से चोर चोरी की घटना को अंजाम देने आए थे। उस गाड़ी में नंबर प्लेट भी नहीं थी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में असुरक्षा का माहौल है। अब पशुओं की चोरी की घटना ने पशुपालकों की चिंता और बढ़ा दी है। लोगों ने पुलिस से शीघ्र आरोपियों की पहचान कर भैंसों की बरामदगी तथा चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है।

पुलिस ने शिकायत के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिए हैं जिसके आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले का खुलासा कर चोरी गई भैंसों को कब तक बरामद कर पाती है।

Created On :   4 July 2026 4:04 PM IST

Tags

Next Story