Pandhurna News: किसान के कुएं में गिरा तेंदुआ, गांव में मची अफरा-तफरी

किसान के कुएं में गिरा तेंदुआ, गांव में मची अफरा-तफरी
बोथिया गांव में दोपहर 3 बजे हुई घटना, वन विभाग की टीम ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

डिजिटल डेस्क,पांढुर्णा। तहसील के बोथिया गांव में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे एक तेंदुआ किसान के खेत में स्थित कुएं में गिर गया। किसान भाऊराव खवसे मोटर चालू करने खेत पहुंचे तो कुएं के कोने में तेंदुआ बैठा दिखाई दिया। तेंदुए को देखते ही उन्होंने आसपास के किसानों और ग्रामीणों को सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

जानकारी मिलने पर वन विभाग को सूचना दी गई। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम कुएं से तेंदुए को बाहर निकालने का प्रयास कर रही थी।

जंगल से सटे खेतों में वन्यजीवों की आवाजाही

बोथिया गांव के आसपास घना जंगल होने के कारण क्षेत्र में तेंदुओं की आवाजाही बनी रहती है। जंगल से लगे खेतों तक वन्यजीव पहुंच जाते हैं। कुएं में तेंदुआ गिरने की खबर फैलते ही ग्रामीणों में कौतूहल और दहशत का माहौल बन गया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू की कार्रवाई शुरू की। ग्रामीणों को घटनास्थल से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की जरूरत है।

Created On :  

Next Story