Panna News: मानसिक दिव्यांग अधेड़ का खेत के पास मिला शव, दूर मिले बिजली के तार

मानसिक दिव्यांग अधेड़ का खेत के पास मिला शव, दूर मिले बिजली के तार
पन्ना जिले के शाहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खमतरा के समीप मोहार हार में खेत के पास एक ५० वर्षीय अधेड़ का शव सूचना पर पुलिस द्वारा बरामद किया गया। मृतक की पहचान राज नारायण उर्फ राजू सिंह पिता शंकर सिंह राठौर उम्र ५० वर्ष के रूप में हुई है।

Panna News: पन्ना जिले के शाहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खमतरा के समीप मोहार हार में खेत के पास एक ५० वर्षीय अधेड़ का शव सूचना पर पुलिस द्वारा बरामद किया गया। मृतक की पहचान राज नारायण उर्फ राजू सिंह पिता शंकर सिंह राठौर उम्र ५० वर्ष के रूप में हुई है। मृतक के संबंध में जो जानकारी सामने आई है वह मानसिक रूप से दिव्यांग था। घटना के संबंध में जो जानकारी सामने आई है आज ०७ मई की सुबह करीब ०५ बजे खेत के पास मृतक का शव पडा हुआ लोगों द्वारा देखा गया तो इसकी जानकारी ग्राम पंचायत खमतरा के सरपंच प्रतिनिधि ध्रुव सिंह राठौर को लोगों द्वारा दी गई। श्री राठौर ने घटना के संबंध में शाहनगर थाना पुलिस को जानकारी दी गई।

शाहनगर थाना से नगर निरीक्षक परशुराम डाबर के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक रंजीत कुजूर, प्रधान आरक्षक रामपाल बागरी, आरक्षक बृजभान बागरी, सोहन भिलाल सहित पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची और घटना स्थल की जांच करते हुए पंचनामा कार्यवाही करते हुए शव को बरामद किया गया। घटना स्थल के आसपास की गई जांच में करीब १०० मीटर दूरी पर बिजली के तार खेत में पाए गए। मृतक के शरीर मे भी करंट के निशान मिलें है। घटना के संबंध में पुलिस द्वारा जांच कार्यवाही की जा रही है। जिससे मौत के कारण की स्थिति स्पष्ट होगी पुलिस द्वारा मृतक के शव को शाहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजकर पोस्टमार्टम करवाया गया तथा शव को परिजनों को सांैपे जाने की कार्यवाही की गई है। घटना पर पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर लिया है घटना की विवेचना प्रधान आरक्षक रामपाल बागरी को मिली है। पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने पर घटना कैसे हुई है यह जांच में स्पष्ट होगा।


Created On :   8 May 2026 6:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story