Panna News: भूजल संरक्षण पर दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न

Panna News: मध्यप्रदेश वन विभाग द्वारा भूजल संरक्षण एवं वनों की उत्पादकता विषय पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का समापन हुआ। हिनौता और अजयगढ़ क्षेत्रों में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल संवर्धन की वैज्ञानिक पद्धतियों और उनके रखरखाव की तकनीकी जानकारी देना था।
विशेषज्ञ ने दिया मार्गदर्शन
सेवानिवृत्त पीसीसीएफ आर. के. श्रीवास्तव ने पारंपरिक जल संरक्षण पद्धतियों और जनभागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने अनुपम मिश्र की पुस्तक आज भी खरे हैं तालाब का संदर्भ देते हुए स्थानीय समुदाय की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। बी. आर. फूकन ने जल गुणवत्ता परीक्षण और जलाशयों के प्रबंधन पर जानकारी दी जबकि रवीन्द्र सिंह ने कंटूर ट्रेंच बंड्स और परकोलेशन टैंक के निर्माण की बारीकियों को समझाया। दूसरे दिन अजयगढ़ क्षेत्र में फील्ड भ्रमण के दौरान विशेषज्ञों ने पुराने तालाबों के पुनर्जीवन और नई संरचनाओं के स्थल चयन हेतु तकनीकी निर्देश दिए।इस कार्यक्रम में मुख्य वन संरक्षक छतरपुर नरेश सिंह यादव, डीएफओ अनुपम शर्मा, धीरेंद्र प्रताप सिंह सहित पन्ना और अजयगढ़ श्रेत्र के वरिष्ठ वन अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े -मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी तथा संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए करें हरसंभव प्रयास
Created On :   9 May 2026 2:38 PM IST













