Panna News: लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के ब्लाक अध्यक्ष बने आदर्श प्रताप

Panna News: मध्यप्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ की ब्लॉक इकाई शाहनगर के अध्यक्ष पद पर तहसील कार्यालय में पदस्थ आदर्श प्रताप सिंह को मनोनीत किया गया है। सहज, सरल एवं बहुमुखी प्रतिभा के धनी श्री सिंह को यह दायित्व पन्ना जिला लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ की अध्यक्ष श्रीमति वंदना प्रजापति की अनुशंसा पर सौंपा गया है।इस अवसर पर लंबे समय से शाहनगर तहसील में पदस्थ आदर्श प्रताप सिंह ने कहा मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्व का निर्वहन करूंगा।
यह भी पढ़े -नगर परिषद अमानगंज जहां स्वच्छता सिर्फ दीवारों पर कैद, दफ्तर के अंदर शराब और गंदगी का बसेरा
लिपिक संवर्ग की समस्याओं को शासन तक पहुंचाकर उनका निराकरण कराना मेरी प्राथमिकता रहेगी। मनोनयन पर एसडीएम कार्यालय में पदस्थ लिपिक सुखदेव सिंह, जनपद कार्यालय से राजेन्द्र योगी, तहसील कार्यालय मे पदस्त दीपक गुप्ता, विकासखंड कार्यालय से लिपिक विपिन सिंह सहित समस्त विभागों में पदस्थ लिपिकों ने श्री सिंह को बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
Created On :   9 May 2026 2:58 PM IST













