Panna News: जयश्री बुंदेला ने मास्टर ओलंपियाड में फहराया सफलता का परचम

जयश्री बुंदेला ने मास्टर ओलंपियाड में फहराया सफलता का परचम
मित्तसुरे टेक्नोलॉजीज एलएलपी द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित मास्टर ओलंपियाड में पन्ना की जयश्री बुंदेला ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए शानदार सफलता हासिल की है।

Panna News: मित्तसुरे टेक्नोलॉजीज एलएलपी द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित मास्टर ओलंपियाड में पन्ना की जयश्री बुंदेला ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए शानदार सफलता हासिल की है। जयश्री ने इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर प्रथम स्थान और राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपने परिवार और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर संस्था ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। सफलता ही परिणाम है के मूल मंत्र के साथ जयश्री आज अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बन गई हैं।


Created On :   9 May 2026 2:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story