Panna News: एचएलबी-११० ग्राम चौपरा में मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य पूर्ण

Panna News: देश में चल रही जनगणना 2027 के पहले चरण में मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना का कार्य 1 मई से 30 मई २०२६ तक पूर्ण करने के अभियान के तहत तहसील पवई के एचएलबी-110 ग्राम चौपरा का मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना का कार्य पूर्ण किया। यह कार्य प्रगणक राधेलाल कुशवाहा ने सुपरवाइजर मुकेश कुमार बढ़ौलिया के सहयोग से प्रत्येक घर जाकर एंड्राइड मोबाइल से एचएलओ एप के माध्यम से संपन्न किया गया। यह कार्य पवई तहसील चार्ज अधिकारी तहसीलदार रत्न राशि पाण्डेय के निर्देशन में पूर्ण किया गया। यह एचएलबी इटाएं घाटी के ऊपर स्थित आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है।
Created On :   9 May 2026 3:17 PM IST
Next Story













