Panna News: जिला जेल में योग एवं ध्यान कार्यक्रम संपन्न, बंदियों ने सीखी तनावमुक्ति की कला

Panna News: जिला जेल पन्ना में आज बंदियों और जेल स्टाफ के मानसिक एवं शारीरिक कल्याण के उद्देश्य से एक विशेष योग एवं ध्यान कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ब्रह्माकुमारी आश्रम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पन्ना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
प्रमुख उपस्थिति एवं सहभागिता
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राजकुमार गोंड एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी अतुल सेन उपस्थित रहे। जेल प्रशासन की ओर से जेल अधीक्षक गणेश सिंह एवं समस्त जेल स्टाफ ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं ब्रह्माकुमारी आश्रम की बहनों ने योग और ध्यान के सत्रों का संचालन किया। इस विशेष आयोजन का उद्देश्य जेल के भीतर एक सकारात्मक और अनुशासित वातावरण तैयार करना था। कार्यक्रम के दौरान बंदियों को तनाव और नकारात्मक विचारों से मुक्त करना। आत्म-चिंतन के माध्यम से व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाना एवं योग के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना।
जेल अधीक्षक गणेश सिंह ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से बंदियों के बीच अनुशासन और शांति की भावना बढ़ती है। सचिव राजकुमार गोंड ने अपने संबोधन में कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि जीवन जीने की एक पद्धति है जो विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखने में मदद करती है।
Created On :   9 May 2026 2:42 PM IST














