Panna News: बांधीकला में जल संरक्षण और स्वच्छता का संदेश

बांधीकला में जल संरक्षण और स्वच्छता का संदेश
जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक अनीता जाटव के मार्गदर्शन में करुणामय अमृत जन कल्याण समिति द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के द्वितीय चरण का आयोजन ग्राम बांधीकला में किया गया। संस्था की संचालक करुणा खरे ने ग्रामीणों के साथ मिलकर हैंडपंप के आसपास सफाई की।

Panna News: जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक अनीता जाटव के मार्गदर्शन में करुणामय अमृत जन कल्याण समिति द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के द्वितीय चरण का आयोजन ग्राम बांधीकला में किया गया। संस्था की संचालक करुणा खरे ने ग्रामीणों के साथ मिलकर हैंडपंप के आसपास सफाई की। उन्होंने बताया कि अनुपयोगी बहता पानी कीचड और बीमारियों को जन्म देता है।

ग्रामीणों को हैंडपंप के पास टैंक या गड्ढे बनाने की सलाह दी गई ताकि व्यर्थ बहने वाला पानी मवेशियों के पीने और पौधों की सिंचाई के काम आ सके। बतलाया गया कि भीषण गर्मी में हैंडपंपों पर लगती लंबी कतारों पर चिंता जताते हुए पानी की एक-एक बूंद बचाने की अपील की गई। उपस्थित ग्रामीणों और प्रस्फुटन समिति के सदस्यों को जल व्यर्थ न करने की शपथ दिलाई गई। बैठक में करुणा खरे, रामायण सिंह,प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


Created On :   9 May 2026 2:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story