Panna News: फार्मर रजिस्ट्री सेचुरेशन के लिए २० मई तक चलेगा अभियान

फार्मर रजिस्ट्री सेचुरेशन के लिए २० मई तक चलेगा अभियान
पन्ना जिले में भू-धारी कृषकों के लिए फार्मर आईडी बनाने की कार्यवाही संचालित है। फार्मर रजिस्ट्री के संपूर्ण लाभ के लिए भू-धारी कृषकों की फार्मर आईडी बनाने के अलावा उनकी सभी भूमियों को जोड़ा जाना भी अतिआवश्यक है जिससे जरूरी होने पर कृषक की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध हो सके।

Panna News: पन्ना जिले में भू-धारी कृषकों के लिए फार्मर आईडी बनाने की कार्यवाही संचालित है। फार्मर रजिस्ट्री के संपूर्ण लाभ के लिए भू-धारी कृषकों की फार्मर आईडी बनाने के अलावा उनकी सभी भूमियों को जोड़ा जाना भी अतिआवश्यक है जिससे जरूरी होने पर कृषक की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध हो सके। आयुक्त भू-संसाधन प्रबंधन के निर्देशानुसार फार्मर रजिस्ट्री सेचुरेशन की कार्यवाही के लिए आगामी 20 मई तक अभियान संचालित किया जाएगा। इस डोर-टू-डोर विशेष अभियान में सभी भू-धारी किसानों के फार्मर आईडी बनाने सहित पंजीकृत किसानों की सभी भूमियों को फार्मर आईडी से जोड़ा जाएगा।

साथ ही एफआर पट्टाधारियों की फार्मर आईडी बनाए जाने की कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाएगी। इस संबंध में कलेक्टर ऊषा परमार द्वारा सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को आवश्यक निर्देश जारी कर सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ यह कार्य संपादित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा है कि ग्राम पंचायतों के माध्यम से कृषकों को इसकी जानकारी भी दी जाए। सोमवार को टीएल बैठक में कार्य की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।


Created On :   9 May 2026 5:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story