Panna News: खरीफ फसल की बोनी के लिए जिले में उपलब्ध है पर्याप्त उर्वरक

खरीफ फसल की बोनी के लिए जिले में उपलब्ध है पर्याप्त उर्वरक
किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा किसानों को खरीफ फसलों की बोनी के संबंध में जिले में उर्वरक उपलब्धता की जानकारी से अवगत कराया गया है। उप संचालक ओ.पी. तिवारी ने बताया कि किसानों के लिए यूरिया, डीएपी एवं एनपीके तथा एसएसपी उर्वरक का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

Panna News: किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा किसानों को खरीफ फसलों की बोनी के संबंध में जिले में उर्वरक उपलब्धता की जानकारी से अवगत कराया गया है। उप संचालक ओ.पी. तिवारी ने बताया कि किसानों के लिए यूरिया, डीएपी एवं एनपीके तथा एसएसपी उर्वरक का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। खाद सोसायटीवार, मार्कफेड के डबल लॉक केन्द्र तथा निजी दुकानदार के ई-विकास पोर्टल पर उपलब्ध है। पन्ना जिले में वर्तमान स्थिति में लगभग 3047.35 मेट्रिक टन यूरिया, 3107.35 मेट्रिक टन डीएपीए 3379 में टन एनपीके तथा 403.35 मेट्रिक टन एसएसपी उर्वरक उपलब्ध है।

सभी किसान भाईयों से आवश्यकतानुसार ई-विकास के माध्यम से संस्था या निजी विक्रेता से उर्वरक प्राप्त करने की सलाह दी गई है। ई-विकास में राजस्व पट्टाधारी, वन पट्टाधारी, सिकमी किसान, शारीरिक रूप से अक्षम किसान, वृद्ध किसान और मृतक किसान के वारिसान को धार्मिक संस्थान या ट्रस्ट आदि की जमीन के लिए खाद उपलब्ध कराने की सुविधा दी गई है। किसान द्वारा खरीफ फसलों की बोनी के लिए फसलों की अनुशंसित मात्रानुसार यूरिया, डीएपी, एनपीके, एसएसपीए पोटाश उर्वरक की पूर्ण मात्रा का एक बार में ही उठाव किया जा सकता है। किसान अपनी इच्छा मुताबिक पोर्टल पर पुन: प्रक्रिया का पालन कर खाद बुक कर सुविधानुसार उठाव कर सकते हैं।


Created On :   9 May 2026 5:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story