Panna News: मकानों का शत-प्रतिशत सूचीकरण करने वाले कर्मचारी सम्मानित

Panna News: जनगणना 2027 सम्पूर्ण नगर पालिका क्षेत्र में की जा रही है। जिसमें आंगनबाडी प्रगणक व 15 सुपरवाईजर अपनी पूर्ण तन्मयता व जिम्मेदारी से कार्य कर रहे हैं। नगर पालिका परिषद पन्ना क्षेत्र में जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण कार्य हेतु पर्यवेक्षक जितेंद्र खरे के अधीनस्थ प्रगणक श्रीमती कमलेश शर्मा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एचएलबी क्रमांक 0028 वार्ड क्रमांक 9 आवंटित किया गया था। जितेंद्र खरे द्वारा सत्यापित किया गया कि श्रीमती कमलेश शर्मा को 231 मकानों की सूची आवंटित की गई थी। उनके प्रगणक द्वारा आवंटित कार्य नगरीय क्षेत्र में सर्वप्रथम पूर्ण किया गया है।
वहीं बृज किशोर के अधीनस्थ प्रगणक प्रहलाद कुमार साहू एचएलबी क्रमांक 0040 वार्ड क्रमांक 12 की 126 मकानों का सर्वे कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। बृज किशोर द्वारा सत्यापित किया गया कि उनके प्रगणक ने आवंटित कार्य नगरीय क्षेत्र में द्वितीय स्थान पर पूर्ण किया है। प्रगणक श्रीमती कमलेश शर्मा के कार्य पूर्ण करने के पश्चात सर्वप्रथम कार्य पूर्ण करने पर एवं प्रहलाद कुमार साहू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी उमाशंकर मिश्रा द्वारा दोनों ही प्रगणकों को श्रीफल एवं शॉल से उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
Created On :   9 May 2026 5:33 PM IST














