कौन है अग्निमित्रा पॉल?: श्रीदेवी-मिथुन के कपड़े डिजाइन करने वाली बनी सुवेंदु कैबिनेट की मंत्री, डिप्टी सीएम बनने की भी संभावना, जानिए सिनेमा से सियासत तक का सफर

श्रीदेवी-मिथुन के कपड़े डिजाइन करने वाली बनी सुवेंदु कैबिनेट की मंत्री, डिप्टी सीएम बनने की भी संभावना, जानिए सिनेमा से सियासत तक का सफर
पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार का गठन हो चुका है। बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार का गठन हो चुका है। बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। इसके अलावा बीजेपी नेता दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडु और निसिथ प्रमाणिक ने मंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले नवनिर्वाचित मंत्रियों में शामिल अग्निमित्रा पॉल का नाम काफी चर्चा में रहा था। वह डिप्टी सीएम पद के प्रबल दावेदार में से एक थी। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि पॉलिटिक्स में आने से पहले अग्निमित्रा पॉल एक फैशन डिजाइनर रह चुकी थी।

आसनसोल दक्षिण से विधायक हैं अग्निमित्रा पॉल

बता दें, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अग्निमित्रा पॉल का प्रदर्शन काफी शानदार रहा था। उन्होंने आसनसोल दक्षिण सीट पर भारी मतों के साथ अपने प्रतिद्वंदी को हराया था। इससे पहले 2021 के विधानसभा चुनाव में अग्निमित्रा पॉल ने इसी सीट पर जीत दर्ज की थी। इसके बाद अब उन्हें बीजेपी की ओर से मंत्री पद ऑफर हुआ है। पार्टी की ओर से उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कौन हैं अग्निमित्रा पॉल

अग्निमित्रा पॉल का जन्म 25 1974 में हुआ था। वह एक मीडिल क्लास फैमिली से आती हैं। उन्होंने बचपन से ही अपने घर में डॉक्टरी का माहौल देखा था। उनके पिता डॉ अशोक रॉल इलाके में मशहूर चाइल्ड स्पेशलिस्ट थे। अग्निमित्रा के घर वालों की इच्छा थी कि वह डॉक्टर या इंजीनियर बनें। इस वजह से उन्होंने दो बार जेईई का एग्जाम भी दिया। उन्हें डेंटिस्ट्री के लिए सीट भी मिली। लेकिन उनका इंटरेस्ट गाइनोकॉलोजी में था। जिसके चलते उन्होंने बॉटनी में ऑनर्स किया। इसके बाद अग्निमित्रा पॉल ने मैनेजमेंट में फैशन डिजाइनिंग का कोर्स करके फैशन डिजाइनर बनीं।

मिथुन-श्रीदेवी के कपड़े डिजाइन कर चुकी हैं अग्निमित्रा पॉल

अग्निमित्रा पॉल को फैशन डिजाइनिंग में काफी कामयाबी मिली। वह 90 के दशक में कोलकाता की सबसे मशहूर फैशन डिजाइनर के तौर पर उभरी। इतना ही नहीं, उन्होंने अपना ब्रांड 'इंगा' शुरू किया। ये कई शहरों में फैला था। इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड में भी काम किया। अग्निमित्रा पॉल ने फिल्म 'कोई मेरे दिल से पूछे' और 'वाया दार्जिलिंग' के लिए कपड़े डिजाइन किए।

अग्निमित्रा पॉल बॉलीवुड कलाकार श्रीदेवी, मिथुन चक्रवर्ती, के के मेनन और ईशा देओल जैसे बड़े सितारों की पर्सनल फैशन डिजाइनर भी रह चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह इन सितारों की फेवरेट डिजाइनर्स रहीं हैं।

बॉलीवुड में अपनी छाप छोड़ने के बाद अग्निमित्रा पॉल ने राजनीति में कदम रखा। साल 2019 में उन्होंने बीजेपी में शामिल हुई। इसके बाद साल 2020 में उन्हें बीजेपी महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया। उन्होंने महिलाओं के लिए काम किया और उन्हें मजबूत बनाने के लिए 'उमा' नाम से सेल्फ डिफेंस वर्कशॉप भी शुरू की।

बता दें, पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में अग्निमित्रा पॉल ने लगातार आसानसोल से सीट से दूसरी बार जीत दर्ज की है । ताजा हलफनामे के मुताबिक, बताया जाता है कि उन पर कुल 23 मुकदमे दर्ज हैं। ये सारे मुकदमे राजनीति में आने के बाद दर्ज हुए। उन पर ज्यादातर मामले प्रदर्शनों और आंदोलनों से जुड़े हैं। उनके खिलाफ किसी भी तरह का आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

Created On :   9 May 2026 6:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story