Suvendu Adhikari New CM: शुभेंदु अधिकारी के सीएम बनने पर पिता शिशिर अधिकारी ने दी पहली प्रतिक्रिया, बंगाल राजनीति को लेकर कही ये बड़ी बात

शुभेंदु अधिकारी के सीएम बनने पर पिता शिशिर अधिकारी ने दी पहली प्रतिक्रिया, बंगाल राजनीति को लेकर कही ये बड़ी बात
शुभेंदु अधिकारी ने सीएम पद की शपथ ले ली है और इसके बाद उनके पिता शिशिर अधिकारी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। बंगाल में पहली बार शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है। पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत और शुभेंदु अधिकारी की सरकार बनना बहुत ही ज्यादा ऐतिहासिक माना जा रहा है। शुभेंदु अधिकारी के साथ 6 विधायकों ने शपथ ग्रहण किया है। बेटे के मुख्यमंत्री बनने पर शुभेंदु के पिता शिशिर अधिकारी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि हम चाहते हैं कि हमारा बंगाल हमेशा समृद्ध बना रहे। कृषि परिवार फूले-फलें, बच्चों को सही शिक्षा मिले और उपयुक्त उद्योगों की स्थापना सही जगहों पर हो, जिससे लोगों को रोजगार का अवरस मिले।

शिशिर अधिकारी की पहली प्रतिक्रिया

ममता बनर्जी को लेकर क्या बोले शिशिर अधिकारी?

शुभेंदु के पिता शिशिर अधिकारी ने ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि चोरों के लिए राजनीति में कोई जगह नहीं है। बेईमान लोगों के लिए राजनीति में कोई जगह होनी ही नहीं चाहिए। बंगाल की मिट्टी बहुत ही ज्यादा पवित्र है और हम इसके समक्ष नतमस्तक हैं। शिशिर अधिकारी ने ईमानदारी पर जोर डाला है। उन्होंने कहा है कि पश्चिम बंगाल में अपार संभावनाएं हैं। राज्य के पास नदियां, समुद्र, जंगल, पहाड़ और भरपूर प्राकृतिक संसाधन हैं। इसके साथ ही यहां पढ़े हुए लोगों की भी कमी नहीं है। महिलाओं की सुरक्षा को भी बहुत ही जरूरी बताया है। साथ ही कहा है कि यहां पर ऐसे उद्योग होने चाहिए, जिससे बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा हों।

Created On :   9 May 2026 2:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story