मौसम अपडेट: यूपी-बिहार के साथ 17 राज्यों में गर्मी से राहत मिलने के आसार, जानें कैसा रहने वाला है आपके यहां का मौसम

यूपी-बिहार के साथ 17 राज्यों में गर्मी से राहत मिलने के आसार, जानें कैसा रहने वाला है आपके यहां का मौसम
देशभर में गर्मी का मौसम देखने को मिल रहा है। इसी बीच मौसम विभाग की तरफ से यूपी-बिहार के साथ 17 राज्यों में बारिश देखने को मिल सकती है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में गर्मी का मौसम जारी है लेकिन बीच-बीच में मौसम के अलग रूप भी देखने को मिल रे हैं। कहीं पर तेज बारिश हो रही है तो कहीं पर तेज धूप निकली हुई है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, 9 मई 2026 को देशभर के कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान 70 से 80 किमी प्रति घंटे के हिसाब से हवाएं चल सकती हैं। कई जगहों पर वज्रपात और गरज-चमक भी अपना रूप दिखा सकते हैं। वहीं, मौसम विभाग की तरफ से लोगों को सलाह दी गई है कि वे आंधी, बारिश और गरज के चलते लोग पेड़ और बिजली के खंबों से दूर रहें।

दिल्ली में कैसा रहने वाला है मौसम?

दिल्ली के मौसम के बारे में जानें तो, यहां पर बारिश होने की कोई संभावना नहीं जताई गई है। शनिवार को गर्मी ने लोगों को परेशान कर सकती है। दिन के वक्त लू चल सकती है और अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक रह सकता है।

यूपी में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के करीब 16 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें प्रयागराज, वाराणसी, सोनभद्र, मिर्जापुर, मऊ, बलिया, देवरिया, चंदौली, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर और महाराजगंज शामिल हैं। इन जगहों पर बारिश के वक्त 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

बिहार में बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग की तरफ से 9 मई को बिहार और झारखंड में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की है। जिसमें बिहार के गया, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, सिवान, जहानाबाद, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, कटिहार, खगड़िया, बेगूसराय और लखीसराय शामिल हैं। राज्य की राजधानी पटना में शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

पहाड़ी इलाकों में बारिश की संभावना

एक तरफ मैदानी इलाकों में बारिश और गर्मी दोनों तरह के मौसम देखने को मिल रहे हैं। वहीं, पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश की संभावना जारी है। जिसमें उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई राज्य शामिल हैं। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

देश के अन्य राज्यों में कैसा रहने वाला है मौसम?

पूर्वोत्तर राज्यों असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 10 मई तक बारिश जारी रह सकती है। दक्षिण भारत के केरल और तमिलनाडु में अगले सात दिनों तक बारिश का अलर्ट है। लक्षद्वीप में 9 और 10 मई को बारिश हो सकती है। वहीं, मध्य प्रदेश में शनिवार को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ऐसे ही देश में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।

Created On :   9 May 2026 12:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story