Tamil Nadu Politics: बहुमत से दो कदम दूर TVK, विजय आज फिर जाएंगे राज्यपाल के पास, जानिए आंकड़ों का गेम

बहुमत से दो कदम दूर TVK, विजय आज फिर जाएंगे राज्यपाल के पास, जानिए आंकड़ों का गेम
तमिलनाडु में सरकार गठन अभी अटका हुा है। विजय की टीवीके बहुमत से पीछे है। कांग्रेस समर्थन में है, लेकिन राज्यपाल ने अब तक सरकार बनाने का न्योता नहीं दिया है।

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु में नई सरकार बनाने को लेकर अभी भी स्थिति पूरी तरह साफ नहीं हुई है। अभिनेता और टीवीके प्रमुख विजय आज फिर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर (Rajendra Vishwanath Arlekar) से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। लेकिन उनके पास अब भी बहुमत का पूरा आंकड़ा नहीं पहुंच पाया है। टीवीके को कांग्रेस और कुछ छोटे दलों का समर्थन मिला है, फिर भी पार्टी सिर्फ 116 विधायकों तक ही पहुंच सकी है। इसी वजह से राज्यपाल अब तक सरकार बनाने का न्योता देने से बच रहे हैं। इस पूरे मामले को लेकर राज्य की राजनीति लगातार गर्म होती जा रही है।

बहुमत के आंकड़े में अटका मामला

टीवीके के पास फिलहाल 107 विधायक हैं। विजय ने दो सीटों से चुनाव जीता था, इसलिए एक सीट खाली होने से संख्या कम हो गई। कांग्रेस के 5 विधायक और वामपंथी दलों के 4 विधायक समर्थन दे रहे हैं। इसके बाद भी आंकड़ा 116 तक ही पहुंचा है। सरकार बनाने के लिए अभी दो और विधायकों की जरूरत बताई जा रही है।

राज्यपाल के फैसले पर कांग्रेस नाराज

कांग्रेस ने राज्यपाल पर देरी करने का आरोप लगाया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद टीवीके को सरकार बनाने का मौका नहीं दिया जा रहा। इस मुद्दे पर कांग्रेस ने राज्यभर में प्रदर्शन भी किया। पार्टी का कहना है कि जल्द फैसला होना चाहिए।

कांग्रेस को मिले बड़े प्रस्ताव

तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष के. सेल्वपेरुंथगई (K Selvaperunthagai) ने बताया कि टीवीके ने कांग्रेस को दो मंत्री पद और एक राज्यसभा सीट का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने कहा कि अंतिम फैसला कांग्रेस नेतृत्व करेगा।

Created On :   9 May 2026 12:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story