Sunetra Pawar News: बंगाल में शुभेंदु अधिकारी की जीत पर सुनेत्रा पवार ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'बंगाल में बीजेपी की जीत की...'

बंगाल में शुभेंदु अधिकारी की जीत पर सुनेत्रा पवार ने दी प्रतिक्रिया, कहा- बंगाल में बीजेपी की जीत की...
बंगाल में बीजेपी की बहुमत की जीत पर महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस जीत का श्रेय पीएम मोदी को दिया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। इस पर महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम और अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने भारतीय जनता पार्टी को बधाई दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की सराहना करते और श्रेय देते हुए प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि उनके मार्गदर्शन में एनडीए आगे बढ़ रहा है, जिसको लेकर हम बहुत ही ज्यादा खुश हैं और बंगाल में बीजेपी की जीत की शुशियां मनाई जा रही हैं।

सुनेत्रा पवार ने क्या कहा?

सुनेत्रा पवार ने पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने की बधाई देते हुए कहा है कि ऐसा पहली बार हो रहा है जब बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। ये एक बहुत ही बड़ी खुशी की बात है, बीजेपी की बड़े मतों के साथ ये सरकार बनने जा रही है। हम सभी इस त्योहार करो मना रहे हैं और हम सभी पीएम मोदी के मार्गदर्शन में बहुत खुश हैं।

शुभेंदु अधिकारी ने ली शपथ

पश्चिम बंगाल की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी के लिए आज का दिन बहुत ही ज्यादा ऐतिहासिक माना जा रहा है। आज शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण कर ली है। इसके बाद से ही राज्य में पहली बार बीजेपी की सरकार बन गई है। ऐसे में बड़ी बात ये मानी जा रही है कि बीजेपी ने राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ बनाई है। इससे पार्टी के नेताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। बता दें, शुक्रवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में सभी विधायकों ने एकमत के साथ शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना। जिसके बाद आज उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

Created On :   9 May 2026 12:06 PM IST

Tags

Next Story