बंगाल सियासत: पीएम मोदी ने बंगाल में बीजेपी के सबसे वरिष्ठ कार्यकर्ता का किया अभिनंदन, भरे मंच पर लिया आशीर्वाद

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में भाजपा के सबसे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में से एक माखनलाल सरकार का अभिनंदन किया और उनका आशीर्वाद लिया। 1952 में, माखनलाल सरकार को कश्मीर में तब गिरफ्तार किया गया था जब वे वहां भारतीय तिरंगा फहराने के आंदोलन के दौरान श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ थे। 98 साल की आयु में, माखनलाल सरकार आजादी के बाद के भारत में राष्ट्रवादी आंदोलन से जुड़े शुरुआती जमीनी स्तर के लोगों में से एक हैं।
यह भी पढ़े -पश्चिम बंगाल शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी ने लिया वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता माखनलाल सरकार का आशीर्वाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के नौवें सीएम के रूप में सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में बंगाल में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता माखनलाल सरकार का आशीर्वाद लिया। साल 1980 में भाजपा की स्थापना के बाद उन्हें पश्चिम दिनाजपुर, जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग जिलों का संगठन समन्वयक नियुक्त किया गया। उन्होंने सिर्फ एक साल में करीब 10 हजार लोगों को बीजेपी से जोड़ने का काम किया। साल 1981 से लगातार सात सालों तक उन्होंने जिला अध्यक्ष के रूप में काम किया। उस समय यह बड़ी उपलब्धि मानी जाती थी, क्योंकि आमतौर पर बीजेपी नेता एक ही संगठनात्मक पद पर दो साल से अधिक नहीं रह पाते थे।
यह भी पढ़े -विनोद बंसल ने बंगाल में भाजपा की जीत को बताया लोकतांत्रिक पुनरोदय, कहा- एक से 207 सीटों का सफर ऐतिहासिक
रानीबांध सीट से पहली बार के विधायक पेशे से शिक्षक खुदीराम टुडुने भी मंत्री पद की शपथ ली। खुदीराम बंगाल में बीजेपी का आदिवासी चेहरा हैं। बनगांव नॉर्थ से लगातार दो बार से निर्वाचित विधायक अशोक कीर्तनिया ने भी शपथ ली। वो मतुआ समुदाय के कल्याण के लिए सक्रिय कार्यकर्ताहैं। फैशन डिजाइनर से नेता बनीं आसनसोल दक्षिण से नवनिर्वाचित विधायक अग्निमित्रा पॉल ने शपथ ग्रहण किया, पॉलबंगाल में एक मजबूत महिला चेहरा मानी जाती हैं। सुवेंदु अधिकारी के बाद दिलीप घोष ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल ने इन सभी को बारी बारी से शपथ ली। सबसे पहले सुवेंदु अधिकारी को शपथ दिलाई गई। सुवेंदु के बाद दिलीप घोष ने पीएम मोदी और मंच पर मौजूद नेताओं का आशीर्वाद लिया। सीएम समेत पांच मंत्रियों की शपथ से बीजेपी ने पूरे बंगाल को नेतृत्व देने की कोशिश की है।
Created On :   9 May 2026 12:13 PM IST












