ED Raid in Punjab: 'AAP पूरी तरह से भ्रष्ट लोगों के हाथ...' संजीव आरोड़ा की गिरफ्तारी पर राघव चड्ढा ने लूट के लगाए आरोप

AAP पूरी तरह से भ्रष्ट लोगों के हाथ... संजीव आरोड़ा की गिरफ्तारी पर राघव चड्ढा ने लूट के लगाए आरोप
आम आदमी पार्टी से बीजेपी में शामिल हुए नेता राघव चड्ढा ने भगवंत मान सरकार पर तंज कसा है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी से बीजेपी में शामिल हुए नेता राघव चड्ढा ने भगवंत मान सरकार पर तंज कसा है। उनका यह बयान पंजाब सरकार में मंत्री संजीव आरोड़ा के यहां पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई को लेकर दिया है। इस कार्रवाई के बाद उन्हें सेक्टर-2 स्थित उनके सरकारी आवास से गिरफ्तार किया गया था। उनकी गिरफ्तारी पर राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने टिप्पणी की है।

पंजाब को लूटने के लिए नहीं दिया बहुमत

राघव चड्ढा ने संजीव आरोड़ा पर ईडी रेड को लेकर आप को 'रंगला' बनाने का सपना दिखाना बताया है। उनके मुताबिक, आम आदमी पार्टी ने पंजाब के खजाने को खाली करने काम किया है। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब के लोगों ने बहुत उम्मीदों के साथ AAP को बहुमत दिया था। उन्हें सरकार चलाकर पंजाब लूटने के लिए बहुमत दिया था।

धोखा देकर की लूट

राज्यसभा सांसद ने आगे बताते हुए कहा कि पंजाब को लोगों द्वारा मिले बहुमत के साथ खिलवाड़ किया है। AAP पूरी तरह से भ्रष्ट लोगों के हाथों में चली गई है। जब हम पार्टी में थे और इन मुद्दों को उठाने का प्रयास किया तो उन्हें चुपा करा दिया गया। पंजाब को लोगों को धोखा देकर सबसे बड़ी लूट की गई है। इस वजह से एजेंसियां कार्रवाई तो करेगी हीं, लेकिन असल कार्रवाई पंजाब के नागरिक करने वाले हैं। ईडी ने यह कार्रवाई साल 2002 के पीएमएल के तहत की है।

पंजाब CM ने कार्रवाई पर क्या कहा?

इस छापेमारी की कार्रवाई पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि बीजेपी द्वारा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि आज एक बार फिर बीजेपी की ईडी ने संजीव अरोड़ा के घर पर छापेमारी की है। यह एक साल में तीसरी बार और एक महीने में दूसरी बार है। इसके बाद भी उन्हें कुछ नहीं मिला है।

PM मोदी की चालों में नहीं फंसेगा पंजाब

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज करते हुए कहा कि वे उन्हें बता देना चाहते हैं कि पंजाब गुरुओं का धरती रही है, इसे औरंगजेब भी नहीं हरा पाया है। साथ ही कहा कि यह भगत सिंह की धरती है, जिन्होंने अंग्रेजों के सामने कभी भी अपना सिर नहीं झुकाया था। इस वजह से पीएम मोदी की चालों के सामने भी पंजाब कभी नहीं झुकेगा।

Created On :   9 May 2026 6:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story