बंगाल का नया मुखिया: कई राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम ने सुवेंदु अधिकारी को दी बधाई और शुभकामनाएं, कहा सोनार बांग्ला का सपना होगा पूरा

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। बंगाल में बंपर जीत के बाद बीजेपी विधायक सुवेंदु अधिकारी ने सीएम और अन्य विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली, उनके शपथ के साथ ही बंगाल में बीजेपी का दौर शुरु हो गया, इसे लेकर बीजेपी शासित राज्यों के तमाम मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम ने बधाई और शुभकामनाएं दी। महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा आज का दिन बहुत ही हर्ष और आनंद का है। यह न केवल बीजेपी बल्कि भारत की जीत है , उन्होंने आगे कहा भारत की सुरक्षा की दृष्टि से पश्चिम बंगाल एक अहम राज्य है। विकास की दृष्टि से पश्चिम बंगाल अहम राज्य है। जिस प्रकार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अधिकारी की सरकार यहां बनी है, हम सब लोग बहुत खुश हैं। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस का यह पश्चिम बंगाल है। यहां भाजपा सरकार बनना सभी कार्यकर्ताओं के लिए हर्ष का क्षण है, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा पश्चिम बंगाल में खुशी की लहर है। एक परिवर्तन लहर आया है। यहां गुंडागर्दी, जंगलराज, भ्रष्टाचार को लोगों ने नकार दिया और प्रधानमंत्री के भरोसे को स्वीकारा है। यहां परिवर्तन होगा, विकास होगा। डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने कहा अधिकारी ने आज बंगाल मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। महाराष्ट्र की जनता और मेरी तरफ से उन्हें बहुत शुभकामनाएं। यह ऐतिहासिक है।
यह भी पढ़े -बंगाल में पहली बनी भाजपा सरकार पार्टी नेता बोले- 'श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना आज पूरा', ममता बनर्जी पर साधा निशाना
दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने पश्चिम बंगाल में सरकार बनने पर कहा मैं बंगाल की जनता को खासकर महिलाओं को धन्यवाद देती हूं जिन्होंने बहुत साहस के साथ मतदान किया और अपना ही नहीं पूरे बंगाल का भविष्य सवारा है, ये विकास की राजनीति बहुत आगे तक जाएगी और 'सोनार बांग्ला' का सपना पूरा करेगी।
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा बहुत अच्छा लग रहा है। अधिकारी को शुभकामनाएं। आने वाले दिनों में वे बंगाल का विकास करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के आशीर्वाद से बंगाल कुशसान से मुक्त हुआ है , नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने कहा, "हम बहुत खुश हैं। हमें पूरा विश्वास है कि अधिकारी बंगाल और देश के लिए अच्छा काम करेंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा लंबे अरसे के बाद यहां के लोगों को नई आजादी मिली है, पहली बार भाजपा सरकार बनी है। यहां अब विकास की गंगा बहेगी।
यह भी पढ़े -सुवेंदु अधिकारी के सीएम बनने पर पिता शिशिर अधिकारी ने दी पहली प्रतिक्रिया, बंगाल राजनीति को लेकर कही ये बड़ी बात
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा बंगाल राजनीतिक आजादी का आनंद उठा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अब देश के साथ बंगाल भी आगे बढ़ेगा। मेरी ओर से मुख्यमंत्री अधिकारी और मंत्रिमंडल को बहुत बधाई। मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने कहा पश्चिम बंगाल में सत्ता का सूर्योदय हुआ है। पूरे देश में पश्चिम बंगाल में जो भाजपा की सरकार बनी है उसे लेकर हर्ष है, खुशी है। हम प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और सारे शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते हैं। हम तमाम कार्यकर्ताओं को बधाई व शुभकामनाएं देते हैं।
यह भी पढ़े -भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने सुवेंदु अधिकारी को बंगाल का सीएम बनने पर दी बधाई
Created On :   9 May 2026 4:21 PM IST












